गुड न्यूज!
बिहार से लेकर साउथ इंडिया तक नौकरी, सैलरी जान नहीं होगा विश्वास, 8 फरवरी को यहां पहुंचे - BIHAR JOB बिहार से लेकर साउथ इंडिया में जॉब की तलाश करने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है. इसके लिए 8 फरवरी को गया पहुंचना होगा. गया: बिहार के बाहर साउथ इंडिया में जॉब करना कई लोगों का सपना होता है. ऐसे में बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर है. अब दक्षिण भारत समेत देश के अन्य राज्य में नौकरी की तलाश खत्म होने वाली है, क्योंकि 8 फरवरी को बिहार के गया में रोजगार मेला का आयोजन होने जा रहा है. इन कंपनियों में मिलेगी नौकरी: 8 फरवरी को गया रोजगार मेला में देश की कई कंपनियां शामिल होंगी. सेवा, सुरक्षा, विनिर्माण, स्वास्थ्य, ऑटोमोबाइल, फाइनेंस आदि कंपनियों के प्रतिनिधि भाग लेंगे. नामी गिरामी कंपनियों में जोमैटो लिमिटेड, डिलीवरी प्राइवेट लिमिटेड वर्धमान टेक्सटाइल्स मदरसन, डिक्शन टेक्नोलॉजी, मारेली मदरसन, टाटा मोटर्स, उत्कर्ष माइक्रोफाइनेंस, स्वतंत्र माइक्रोफाइनेंस, कार्लो ऑटोमोबाइल, इंद्रमेश ऑटोमोबाइल, सेव सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड आदि शामिल हैं. 3500 रिक्तियां, आठवीं पास को भी नौकरी: तकरीबन 3500 से भी अधिक रिक्तियां हैं. आठवीं से लेकर 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएट तकनीकी अथवा गैर तकनीकी योग्यता रखने वाले व्यक्तियों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे. रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कंपनियां भाग लेंगी तथा विभागीय स्टॉल के माध्यम से भाग लेने वाले अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन भी करेगी. 8 फरवरी को लगेगा मेला: गया-बोधगया रोड स्थित केंदुई के समीप पॉलिटेक्निक मैदान में यह रोजगार मेला 8 फरवरी को आयोजित है. अभ्यर्थियों की चयनित होने पर सैलरी 9000 से लेकर ₹25000 तक दिया जाएगा. रोजगार मेले में भाग लेने वाले व्यक्ति को गया, बिहार के अन्य जिलों के अलावा गुजरात, हरियाणा, दिल्ली, नोएडा, बेंगलुरु, कोलकाता, चेन्नई, आंध्र प्रदेश सहित अन्य राज्यों में नौकरी के अवसर प्रदान किए जाएंगे. नि:शुल्क करें अप्लाई: रोजगार मेले की चयन प्रक्रिया पूरी तरह से नि:शुल्क है. इस रोजगार मेले के माध्यम से काफी तादाद में बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार मिलेगा. इस रोजगार मेले में गया या बिहार ही नहीं, बल्कि अन्य राज्य के अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं और विभिन्न नामी गिरामी कंपनियों में रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं. "गया में 8 फरवरी को रोजगार मेंला आयोजित है. रोजगार मेला में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के शामिल होने की प्रक्रिया पूर्णत नि:शुल्क है. आठवीं पास भी इसमें शामिल हो सकेंगे. वही 10वीं 12वीं आईटीआई डिप्लोमा ग्रेजुएट तकनीकी योग्यता रखने वाली भी शामिल होंगे." -सुश्री आकृति कुमारी, नियोजन पदाधिकारी, गया
Jobs
गुड न्यूज! बिहार से लेकर साउथ इंडिया तक नौकरी, सैलरी जान नहीं होगा विश्वास, 8 फरवरी को यहां पहुंचे - BIHAR JOB
गुड न्यूज! बिहार से लेकर साउथ इंडिया तक नौकरी, सैलरी जान नहीं होगा विश्वास, 8 फरवरी को यहां पहुंचे - BIHAR JOB बिहार से लेकर साउथ इंडिया में जॉब की तलाश करने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है. इसके लिए 8 फरवरी को गया पहुंचना होगा. गया: बिहार के बाहर साउथ इंडिया में जॉब करना कई लोगों का सपना होता है. ऐ
Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Jobs
बिहार में सरकारी नौकरी का मौका, कई विभागों में भर्ती प्रक्रिया जारी, युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट

Jobs
बिहार में 32,388 शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ, BPSC ने TRE-4 का विज्ञापन जारी किया

Jobs
12वीं पास के लिए भी सरकारी नौकरी का मौका: CPCB में 51 Vacancy, ₹1.71 लाख तक Salary; आज रात बंद होगा आवेदन

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Bihar
छठ पूजा का मेरे जीवन में बहुत महत्व है: अक्षरा सिंह, गंगा जल लाकर परिवार के साथ खरना प्रसाद बनाने में जुटीं
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
23 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
20 views
#3प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#4शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
19 views
#5सोनिया गांधी की किताब में नीतीश कुमार पर टिप्पणी से भड़के संजय झा, बोले- INDIA गठबंधन की नींव उन्होंने रखी थी
19 views
#6छठ महापर्व को लेकर कटिहार में प्रशासन अलर्ट, विभिन्न प्रखंडों में घाटों की साफ-सफाई और तैयारियों की लगातार हो रही निगरानी
18 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
