अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार'एक बिहारी सब पे भारी' असं का म्हणाला सोनू सूद ? मुंबईतील जुहू बीचवर आयोजित छठ महापर्वाच्या सोहळ्यात अभिनेता सोनू सूद सहभागी झाले. यावेळी त्यांनी बिहारच्या लोकांचे कौतुक करत 'एक बिहारकप्तानी में इतिहास रचने के बाद बिहार टीम से OUT हुए वैभव सूर्यवंशी... रेलवे के खिलाफ नहीं खेले, जानें पूरा मामला
Jobs

बिहार में 15000 पदों पर निकलेगी भर्ती, इस विभाग में भरी जाएगी वैकेंसी; कैबिनेट मंत्री ने दी जानकारी

बिहार में 15000 पदों पर निकलेगी भर्ती, इस विभाग में भरी जाएगी वैकेंसी; कैबिनेट मंत्री ने दी जानकारी Bihar Jobs Recruitment: बिहार के पंचायती राज विभाग मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने बताया कि विभाग में जल्द ही 15610 पदों पर बहाली शुरू होने वाली है। Bihar Govt Jobs Recruitment: बिहार में सरकारी नौकरी क

बिहार में 15000 पदों पर निकलेगी भर्ती, इस विभाग में भरी जाएगी वैकेंसी; कैबिनेट मंत्री ने दी जानकारी

Article Advertisement

बिहार में 15000 पदों पर निकलेगी भर्ती, इस विभाग में भरी जाएगी वैकेंसी; कैबिनेट मंत्री ने दी जानकारी Bihar Jobs Recruitment: बिहार के पंचायती राज विभाग मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने बताया कि विभाग में जल्द ही 15610 पदों पर बहाली शुरू होने वाली है।

Article Advertisement

Bihar Govt Jobs Recruitment: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर आई है। राज्य के पंचायती राज विभाग में जल्द ही 15610 पदों पर बहाली शुरू होने वाली है, जिसका फायदा राज्य के युवा उठा सकते हैं। इस बात की जानकारी खुद प्रदेश के पंचायती राज विभाग मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने दी है। मंत्री ने बताया कि राज्य के 8000 से अधिक ग्राम पंचायतों को मजबूत, सशक्त और प्रभावी बनाने के लिए इन पदों पर बहाली की जाएगी। 15610 पदों पर निकलेगी भर्ती मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने औरंगाबाद में बुधवार को मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि पंचायती राज विभाग में 15610 पदों पर बहाली की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इन सभी पदों पर भर्ती के बाद पंचायतों के विकास कार्य में तेजी आएगी। मंत्री ने आगे कहा कि सीएम नीतीश कुमार चाहते हैं कि प्रदेश के हर एक गांव के प्रत्येक व्यक्ति को विकास कार्यों का लाभ मिले। सीएम नीतीश कुमार की इसी सोच के तहत भारत सरकार और राज्य सरकार की तरह ही बिहार में पंचायत की सरकार बनाई जा रही है। पंचायतों में सरकार भवन का निर्माण मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने बताया कि राज्य में कुल 8033 पंचायतें हैं, राज्य सरकार द्वारा इन सभी पंचायतों में सरकार भवन का निर्माण किया जाएगा। इसमें से करीब आधे पंचायतों में सरकार भवन का निर्माण हो चुका है, वहीं बाकी के ग्राम पंचायतों में तेजी के साथ निर्माण करवाया जा रहा है। वहीं औरंगाबाद जिले में भी 202 पंचायतों में से 59 में पंचायत सरकार भवन का निर्माण हो गया है, वहीं 26 निर्माणाधीन हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

23 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

20 views

#3

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#4

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

19 views

#5

सोनिया गांधी की किताब में नीतीश कुमार पर टिप्पणी से भड़के संजय झा, बोले- INDIA गठबंधन की नींव उन्होंने रखी थी

19 views

#6

छठ महापर्व को लेकर कटिहार में प्रशासन अलर्ट, विभिन्न प्रखंडों में घाटों की साफ-सफाई और तैयारियों की लगातार हो रही निगरानी

18 views

Most Read