पटना, 15 जून 2025 – राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर वायरल हुए दो वीडियो ने बिहार की राजनीति को हिला कर रख दिया है ।
इन वीडियो में देखा गया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर जमीन पर रखी गई , जिससे राजनीतिक गलियारों में आक्रोश की लहर दौड़ गई है ।
Politics
बाबा साहब के वायरल वीडियो से बिहार की राजनीति में भूचाल, सम्राट चौधरी ने लालू यादव से मांगी माफी
पटना, 15 जून 2025 – राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर वायरल हुए दो वीडियो ने बिहार की राजनीति को हिला कर रख दिया है । इन वीडियो में देखा गया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर जमीन पर रखी गई , जिससे राजनीतिक गलियारों में आक्रोश की लहर दौड़ गई है । इस मुद्दे को लेकर राज्य के

Article Advertisement
Article Advertisement
इस मुद्दे को लेकर राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लालू यादव पर तीखा हमला किया और इस घटना को "लोकतंत्र का काला अध्याय" बताते हुए सार्वजनिक माफी की मांग की है।
क्या बोले सम्राट चौधरी?
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सम्राट चौधरी ने कहा: “लालू यादव के जन्मदिन पर बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान किया गया।
उनकी तस्वीर को नीचे फर्श पर रखा गया।
यह लोकतंत्र और दलित समाज के प्रति घोर अपमान है।
लालू जी को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि लालू यादव लोकतंत्र को तानाशाही में बदलने की कोशिश कर रहे हैं , और अतिपिछड़ा वर्ग व दलित समाज का लगातार अपमान कर रहे हैं।
JDU का भी हमला, अभिषेक झा ने बोला हमला जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने भी लालू यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि: “यह सिर्फ एक वीडियो नहीं, बल्कि बाबा साहेब का अपमान है।
जिनके कारण हम आज संविधान और अधिकारों की बात कर सकते हैं, उन्हें जमीन पर गिराकर फोटो खिंचवाना असहनीय है।” RJD का जवाब: "BJP का प्रोपेगेंडा" इस विवाद पर RJD की ओर से विधायक मुकेश रौशन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि: “यह BJP की सोची-समझी साजिश है।
उनके पास जनता से जुड़ा कोई मुद्दा नहीं बचा है।
वह सिर्फ अफवाहें फैलाकर दलितों को गुमराह करने का काम कर रही है।” RJD का दावा है कि वायरल वीडियो तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है और इसका उद्देश्य चुनावी ध्रुवीकरण करना है।
राजनीतिक विश्लेषण: क्या यह सिर्फ विवाद या चुनावी मोड़ की तैयारी?
2025 विधानसभा चुनाव से पहले यह मामला दलित वोट बैंक को प्रभावित कर सकता है।
राजनीतिक विशेषज्ञ मानते हैं कि BJP इस विवाद को भावनात्मक मुद्दा बना सकती है, जबकि RJD इसे "झूठा प्रोपेगेंडा" कहकर बचाव में है।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
