अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

Politics

बिहार को मिला नया लक्ष्मण झूला, CM नीतीश कुमार ने किया लोकार्पण – 878 करोड़ से ज्यादा की सौगात

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पटना जिले को 1159 करोड़ 84 लाख रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे। राजधानी पटना में आयोजित कार्यक्रम में कुल 17 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण होगा। इनमें बिजली विभाग और पर्यटन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं। सबसे खास आकर्षण रहेगा पुनपुन में बने केब

बिहार को मिला नया लक्ष्मण झूला, CM नीतीश कुमार ने किया लोकार्पण – 878 करोड़ से ज्यादा की सौगात

Article Advertisement

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पटना जिले को 1159 करोड़ 84 लाख रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे। राजधानी पटना में आयोजित कार्यक्रम में कुल 17 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण होगा। इनमें बिजली विभाग और पर्यटन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं। सबसे खास आकर्षण रहेगा पुनपुन में बने केबल सस्पेंशन लक्ष्मण झूला पुल का लोकार्पण। बिहार में भी ‘लक्ष्मण झूला’ पुनपुन पिंडदान स्थल पर बना केबल सस्पेंशन लक्ष्मण झूला पुल अब श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए बड़ा आकर्षण होगा। इस पुल के निर्माण पर 82.99 करोड़ रुपये की लागत आई है। ऋषिकेश की तर्ज पर बने इस पुल से धार्मिक और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। बिजली विभाग की योजनाओं पर जोर 17 में से 12 योजनाएं बिजली विभाग से संबंधित हैं। 301.93 करोड़ से बख्तियारपुर में 400, 220 और 132 केवी GIS ग्रिड उपकेंद्र और संचरण लाइन। 256.06 करोड़ से बक्सर थर्मल पावर प्लांट-नौबतपुर डबल सर्किट संचरण लाइन। 130.10 करोड़ से 9 नए विद्युत उपकेंद्र। 80.12 करोड़ से 17 नई 33 केवी लाइनें। 70.31 करोड़ से 21 नई 33 केवी लाइनें। 22.99 करोड़ से 18 उपकेंद्रों में पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता विस्तार। सड़क और पुल निर्माण 19.77 करोड़ से पालीगंज प्रखंड के समदा और गुलरिया बिगहा गांव के बीच पुनपुन नदी पर RCC पुल और पहुंच पथ । 41.48 करोड़ से पटना-गया रोड के कंडाप को दो लेन सड़क से जोड़ने का कार्य। पर्यटन और धार्मिक स्थल विकास 14.99 करोड़ से पालीगंज स्थित औलाद सूरज मंदिर में पर्यटक सुविधाओं का विकास। राजनीतिक मायने चुनावी साल में CM नीतीश लगातार बड़ी योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर रहे हैं। हाल ही में गया को 899 करोड़ और सारण को लगभग 2000 करोड़ की योजनाएं मिली थीं। सूत्रों के मुताबिक, आचार संहिता लागू होने से पहले सभी जिलों में घोषित योजनाओं को धरातल पर उतारने की कोशिश हो रही है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read