5 लोकसभा सीटों पर इन उम्मीदवारों के बीच महामुकाबला देश के साथ ही बिहार में चौथे चरण का मतदान चल रहा है. देशभर में कुल 96 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. इसमें जिसमें कुल 10 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव हो रहा है. देश के साथ ही बिहार में चौथे चरण का मतदान चल रहा है. देशभर में कुल 96 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. इसमें जिसमें कुल 10 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव हो रहा है. बिहार के 5 लोकसभा सीटों पर तो पड़ोसी राज्य झारखंड में 4 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. वहीं, बचे हुए तीन चरणों का मतदान बाकी है. चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे. चौथे चरण के साथ ही कुल 18 राज्य और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में आम चुनाव की वोटिंग 13 मई को खत्म हो जाएगी. बिहार में चौथे चरण का मतदान 5 लोकसभा सीट, उजियारपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, बेगुसराय और मुंगेर में चल रहा है. इन पांच लोकसभा सीटों पर 54 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी हुई है. जिसमें 21 निर्दलीय, चार महिला, राष्ट्रीय व क्षेत्रीय पार्टी के 14 प्रत्याशी और 20 गैर मान्यता प्राप्त पंजीकृत राजनीतिक दल के उम्मीदवार इस चुनाव में अपना भाग्य आजमा रहे हैं. समस्तीपुर में सुबह 11 बजे तक सबसे ज्यादा मतदान वहीं, पांच सीटों पर चुनाव आयोग की तरफ से सुबह 11 बजे तक का मतदान फीसदी जारी किया गया है. जिसके हिसाब से बिहार में पांच सीटों पर कुल 22.54 फीसदी मतदान हुआ है. लोकसभा सीटों के आंकड़ों के हिसाब से सबसे ज्यादा वोटिंग समस्तीपुर लोकसभा सीट पर 23.69 फीसदी, उसके बाद मुंगेर में 22.85 फीसदी, उजियारपुर में 22.79 फीसदी, दरभंगा में 22.73 फीसदी और बेगूसराय में 20.93 फीसदी वोटिंग हुई है. इसके साथ ही बेगूसराय सीट से एनडीए प्रत्याशी व फायर बिग्रेड नेता गिरिराज सिंह ने भी अपना मतदान किया. वहीं, इस सीट से कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने भी वोट डाला. पांच लोकसभा सीटों पर इन उम्मीदवारों के बीच महामुकाबला बीजेपी के उजियारपुर से कैंडिडेट व निवर्तमान केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय का मुकाबला आरजेडी प्रत्याशी आलोक मेहता से है. भाजपा प्रत्याशी पिछले दो बार से उजियारपुर से चुनाव जीतते आ रहे हैं. अगर नित्यानंद राय यह चुनाव जीतते हैं तो इसके साथ वह जीत की हैट्रिक अपने नाम करेंगे. वहीं, बेगूसराय से भाजपा की टिकट से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का मुकाबला सीपीआई के अवधेश राय से है. 2019 लोकसभा चुनाव में फायर ब्रांड नेता ने भारी मतों से जीत दर्ज की थी. उस समय गिरिराज सिंह ने सीपीआई की टिकट से लड़ रहे कन्हैया कुमार को मात दी थी. समस्तीपुर से एनडीए की तरफ से अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी चुनाव लड़ रही हैं तो उनके खिलाफ कांग्रेस नेता महेश्वर हजारी के बेटे सन्नी हजारी चुनाव में उतरे हैं. वहीं, मुंगेर से ललन सिंह के खिलाफ चुनावी मैदान में अशोक महतो की पत्नी अनिता देवी है. दरभंगा में भाजपा प्रत्याशी गोपालजी ठाकुर का मुकाबला गठबंधन के आरजेडी प्रत्याशी ललित कुमार यादव से है.
Politics
5 लोकसभा सीटों पर इन उम्मीदवारों के बीच महामुकाबला
5 लोकसभा सीटों पर इन उम्मीदवारों के बीच महामुकाबला देश के साथ ही बिहार में चौथे चरण का मतदान चल रहा है. देशभर में कुल 96 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. इसमें जिसमें कुल 10 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव हो रहा है. देश के साथ ही बिहार में चौथे चरण का मतदान चल रहा है. देशभर में कुल 96 लोकसभ

Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
