'CM नीतीश कुमार गिड़गिड़ाने वाले नेता नहीं है, तेजस्वी अनाप-शनाप बोल रहे', JDU नेता का बड़ा बयान बिहार में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के नीतीश कुमार पर दिए गए बयान के बाद से प्रदेश में सियासी भूचाल मचा हुआ है. तेजस्वी ने दावा किया था कि नीतीश ने सभी विधायकों से उनके आवास पर माफी मांगी थी. जिस पर जेडीयू और आरजेडी ने पलटवार किया है. बिहार में सियासी भूचाल मचा हुआ है. पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनाने के लिए नीतीश कुमार हमारे घर आए थे और सभी विधायकों के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ा रहे थे. माफी मांग रहे थे. तेजस्वी यादव के इस बयान ने प्रदेश में राजनीतिक पारा हाई कर दिया है. इस बयान पर जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार गिड़गिड़ाने वाले नेता नहीं है बल्कि उन्होंने आरजेडी को नया जीवन दान दिया है. नीतीश कुमार गिड़गिड़ाने वाले नेता नहीं है- ललन सिंह 2010 में आरजेडी विधानसभा चुनाव में सिर्फ 22 सीटों पर सिमट गई थी और इस बार फिर से 2025 में पार्टी का हाल वही होने वाला है. फिर से 2010 की पुनरावृत्ति हो सकती है. तेजस्वी हार की बौखलाहट से अनाप-शनाप बोल रहे हैं. बीजेपी नेता ने कहा- झूठ बोलना बंद करें तेजस्वी वहीं, तेजस्वी के बयान पर बीजेपी नेता कुंतल कृष्ण ने कहा कि अगर तेजस्वी यादव के पास इसका वीडियो है तो वह प्रमाण जारी करें. नहीं तो झूठ बोलना बंद कर दें. नीतीश जी ने तो सार्वजनिक तौर पर कहा कि उनके साथ दो बार जाकर गलती की. इसके लिए माफी भी मांगी, लेकिन अगर तेजस्वी यादव के पास प्रमाण है तो उन्हें भी इसे सार्वजनिक करना चाहिए. वह बिना सिर-पैर की बात कर रहे हैं. हाथ जोड़कर मांगी थी विधायकों से माफी- तेजस्वी यादव बता दें कि तेजस्वी यादव ने यह दावा किया है कि नीतीश कुमार हमारे घर में हाथ जोड़कर आए थे और सभी विधायकों से माफी मांगी थी. हमारे पास इसका फुटेज भी है. नीतीश कुमार ने तो सदन में भी कई बार हाथ जोड़कर माफी मांगी है. वह कई बार मीडियाकर्मियों के सामने भी बोल चुके हैं कि उनसे गलती हुई कि वह बीजेपी के साथ गए. विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान आपको बता दें कि अगले साल बिहार विधानसभा चुनाव होने वाला है. इसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारी में जुटी हुई है. 10 सितंबर से तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम शुरू किया. पहले चरण में तेजस्वी चार जिलों का दौरा करेंगे. यह दौरा 10-17 सितंबर तक चलेगा. पहले दो दिन तेजस्वी समस्तीपुर का दौरा करेंगे. इसके बाद 12-13 सितंबर को दरभंगा, 14-15 सितंबर को मधुबनी और 16-17 सितंबर को मुजफ्फरपुर का दौरा करेंगे. इस दौरान वह कार्यकर्ताओं व नेताओं से विधानसभा सीट को लेकर फीडबैक लेंगे.
Article Advertisement
Politics
'CM नीतीश कुमार गिड़गिड़ाने वाले नेता नहीं है, तेजस्वी अनाप-शनाप बोल रहे', JDU नेता का बड़ा बयान
'CM नीतीश कुमार गिड़गिड़ाने वाले नेता नहीं है, तेजस्वी अनाप-शनाप बोल रहे', JDU नेता का बड़ा बयान बिहार में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के नीतीश कुमार पर दिए गए बयान के बाद से प्रदेश में सियासी भूचाल मचा हुआ है. तेजस्वी ने दावा किया था कि नीतीश ने सभी विधायकों से उनके आवास पर माफी मांगी थी. जिस पर जेडीय

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
