कांग्रेस नेता का आपत्तिजनक बयान, कहा- नीतीश कुमार के सभी मंत्री निकम्मे, घूसखोर बिहार में सियासी हलचलें थमने का नाम ही नहीं ले रही है. कांग्रेस नेता विश्वनाथ राम ने आपत्तिजनक बयान देते हुए कहा कि बिहार सरकार के जितने भी अधिकारी हैं, वह निकम्म हैं, घूसखोर हैं और यह मैं डंके की चोट पर कहता हूं. बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाला है. इसे लेकर प्रदेश में सियासी हलचलें तेज हो चुकी है. एनडीए की तरफ से सीएम चेहरा नीतीश कुमार होंगे. इसकी घोषणा पहले ही की जा चुकी है. वहीं, विपक्ष की तरफ से तेजस्वी यादव सीएम फेस होंगे. इस बीच चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर भी विधानसभा चुनाव से अपने राजनीति करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं. जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर लगातार तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार पर हमला बोलते नजर आ रहे हैं और इसके साथ ही बड़ी-बड़ी घोषणा कर रहे हैं. राजनीतिक विशेषज्ञों की मानें तो पीके इस चुनाव में आरजेडी का एमवाई समीकरण भी खराब कर सकते हैं. 'नीतीश के सभी मंत्री निकम्मे' इन सबके बीच कांग्रेस नेता विश्वनाथ राम ने आपत्तिजनक बयान दे दिया है. राजपुर के विधायक ने राज्य सरकार पर जुबानी हमला बोलते हुए अपशब्दों का इस्तेमाल किया है. दरअसल, रविवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्वनाथ राम ने कहा कि बिहार सरकार के जितने भी अधिकारी हैं, वह निकम्म हैं, घूसखोर हैं और यह मैं डंके की चोट पर कहता हूं. इस बीच जब विधायक से बिहार में चल रहे जमीन सर्वे को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मैंने पहले भी कई बार कहा है और आज भी यह कह रहा हूं कि बिहार सरकार के सभी मंत्री निकम्मे हैं. यह लोग सिर्फ बिचौलियों के माध्यम से पैसे खा रहे हैं. यहां की जनता इन अधिकारियों से परेशान हैं. यह सर्वे सिर्फ जनता को लड़ाने के लिए किया जा रहा है. विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पारा हाई बिहार के मुख्यमंत्री यह सर्वे प्रदेश की जनता को लड़ाने के लिए करवा रहे हैं. नीतीश के जितने भी अधिकारी हैं, सभी चोर हैं. मैं ना दलाली करता हूं, ना चाटुकारिता करता हूं, मैं जनता की आवाज को मजबूती के साथ सदन में रखूंगा. लोकतंत्र में जनता ही मालिक होती है. हम अपनी जनता को इस तरह से लड़ने नहीं देंगे. बता दें कि बिहार में आगामी चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम कर रहे हैं. वह एक-एक कर हर जिले में जा रहे हैं और विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं. इस दौरान अपने कार्यकर्ताओं से मिलकर तेजस्वी जनता का मूड भी समझने की कोशिश कर रहे हैं.
Politics
कांग्रेस नेता का आपत्तिजनक बयान, कहा- नीतीश कुमार के सभी मंत्री निकम्मे, घूसखोर
कांग्रेस नेता का आपत्तिजनक बयान, कहा- नीतीश कुमार के सभी मंत्री निकम्मे, घूसखोर बिहार में सियासी हलचलें थमने का नाम ही नहीं ले रही है. कांग्रेस नेता विश्वनाथ राम ने आपत्तिजनक बयान देते हुए कहा कि बिहार सरकार के जितने भी अधिकारी हैं, वह निकम्म हैं, घूसखोर हैं और यह मैं डंके की चोट पर कहता हूं. बिहार

Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
