कटिहार में केवला घाट के पास पलटी नाव, 8 लोग लापता Bihar News: बिहार के कटिहार के मनिहारी दिलारपुर के केवला घाट के पास एक नाव पलटने की खबर सामने आ रही है।
जानकारी के मुताबिक, इसमें कई लोग सवार थे, जो अपने काम पर जा रहे थे।
Seemanchal
कटिहार में केवला घाट के पास पलटी नाव, 8 लोग लापता
कटिहार में केवला घाट के पास पलटी नाव, 8 लोग लापता Bihar News: बिहार के कटिहार के मनिहारी दिलारपुर के केवला घाट के पास एक नाव पलटने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, इसमें कई लोग सवार थे, जो अपने काम पर जा रहे थे। Bihar News: बिहार के कटिहार के मनिहारी दिलारपुर के केवला घाट के पास एक नाव पलट

Article Advertisement
Article Advertisement
Bihar News: बिहार के कटिहार के मनिहारी दिलारपुर के केवला घाट के पास एक नाव पलट गई।
मिली जानकारी के मुताबिक, नाव में 15 से 16 लोग सवार थे, सभी लोग मजदूर और किसान बताए जा रहे हैं।
नाव में सवार होकर सभी मजदूर परवल की खेती के काम से दूसरी पार दियारा जा रहे थे।
इस हादसे में 8 लोगों के लापता होने की भी खबर है।
हादसे की खबर सुनकर मौके पर कई अधिकारी पहुंचे हैं।
नाव में सवार थे 15 से 16 लोग बिहार में नाव डूबने के कई मामले सामने आते हैं।
आज भी नाव पलटने का एक हादसा हुआ है।
ये हादसा बिहार के कटिहार के मनिहारी दिलारपुर के केवला घाट के पास हुआ।
कहा जा रहा है कि नाव में 15-16 मजदूर-किसान सवार थे, जो नदी पार करके दूसरी तरफ अपने काम पर जा रहे थे।
हादसे में 8 लोगों के लापता होने की भी जानकारी मिली है।
मनिहारी एसडीएम डीएसपी, मनिहारी थाना प्रभारी के साथ मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे।
जहां पर उन्होंने लोगों से बात की।
नाव में था छेद हादसे में दो बच्चियों के लापता होने की भी खबर है।
दोनों की उम्र 10 से 12 साल बताई जा रही है।
इसके अलावा नाव में महिलाएं भी सवार थी।
मीडिया रिपोर्ट् के मुताबिक, हादसे का शिकार एक किसान सही सलामत वापस आया उसने बताया कि नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार सवार थे, साथ ही नाव में एक छेद भी था, जिससे नाव में पानी भर रहा था।
लापता लोगों की तलाश की जा रही है।
करीब दो हफ्ते पहले बिहार के पूर्णिया में भी नाव पलटने का मामला सामने आया था।
ये नाव थर्मोकोल से बनाई गई थी, जिसमें जरूरत से ज्यादा लोग सवार थे।
ये जुगाड़ से बनाई गई नाव दास नदी में पलटी थी।
इस दौरान लोगों ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाई थी।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

Seemanchal
नहर सूखी, पर आस्था नहीं — सीमांचल में ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर खुद बनाए छठ घाट, मोटर पंप से भरा पानी

Seemanchal
छठ पर ट्रेनों में भारी भीड़, फारबिसगंज तक स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग तेज़

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
