बिहार में 138 लोगों का एक ही बाप… हैरान कर देगा मुन्ना कुमार की कहानी का सच बिहार के मुजफ्फरपुर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।
तिरहुत स्नातक उपचुनाव की वोटर लिस्ट में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है।
एक शख्स का नाम 138 मतदाताओं के पिता के तौर पर डाल दिया गया है।
इसके पीछे चौंकाने वाला कारण बताया जा रहा है।
Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के तिरहुत स्नातक उपचुनाव की वोटर लिस्ट में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है।
मतदाता सूची में 724 वोटरों का नाम है।
जिसमें 138 वोटरों के पिता का नाम मुन्ना कुमार दर्शाया गया है।
सूत्रों के मुताबिक वोटर लिस्ट औराई प्रखंड के बूथ नंबर 54 की है।
बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए वोटिंग होनी है।
वोटिंग से ठीक पहले यह बड़ी गलती अधिकारियों के सामने आई है।
औराई प्रखंड कार्यालय ने यह लिस्ट जारी की है, जिसके मुताबिक 138 मतदाताओं के पिता का नाम मुन्ना कुमार है।
इस गलती के कारण वोटरों में भ्रम की स्थिति है, जिसकी वजह से लोगों ने नाराजगी जाहिर की है।
वोटरों को लग रहा है कि कहीं गलती के कारण उनको वोटिंग से वंचित न कर दिया जाए।
सूत्रों के मुताबिक जिन वोटरों के पिता का पहला अक्षर M है, उनका नाम यूनिकोड फॉन्ट की वजह से मुन्ना कुमार में कन्वर्ट हो गया।
कंप्यूटर एरर की वजह से ऐसा हुआ।
इस संबंध में तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त सरवणन एम का बयान सामने आया है।
उन्होंने कहा कि गलती की वजह से ऐसा हुआ है, चुनाव के बाद इसमें सुधार किया जाएगा।
उन्होंने वोटरों का आश्वस्त किया कि गलती की वजह से उनको मतदान से वंचित नहीं किया जाएगा।
पिछले महीने पैक्स चुनाव हुए थे रद्द हिंदू और मुस्लिम दोनों धर्म के वोटरों के पिता का नाम गलत दर्ज हुआ है।
पिछले महीने पैक्स चुनाव में भी वोटर लिस्ट में गड़बड़ी सामने आई थी।
जिसकी वजह से चुनाव स्थगित करने का फैसला लिया गया था।
बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार की ओर से इसको लेकर आदेश जारी किए गए थे।
बक्सर, वैशाली, औरंगाबाद, गया, सहरसा, शिवहर, पूर्वी और पश्चिम चंपारण जिले के 17 पैक्सों में चुनाव रद्द हुए थे।
बताया गया था कि मतदाता सूची में कई तरह की गलतियां मिलीं।
संबंधित पैक्सों की संशोधित मतदाता सूची को पोर्टल पर अपडेट नहीं किया गया था।
Article Advertisement
Politics
बिहार में 138 लोगों का एक ही बाप… हैरान कर देगा मुन्ना कुमार की कहानी का सच
बिहार में 138 लोगों का एक ही बाप… हैरान कर देगा मुन्ना कुमार की कहानी का सच बिहार के मुजफ्फरपुर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। तिरहुत स्नातक उपचुनाव की वोटर लिस्ट में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। एक शख्स का नाम 138 मतदाताओं के पिता के तौर पर डाल दिया गया है। इसके पीछे चौंकाने वाला कारण बताय

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
