अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

Politics

बिहार में अश्लील भोजपुरी गाना बजाने वालों की खैर नहीं, एक्शन में आ गई पुलिस

बिहार में अश्लील भोजपुरी गाना बजाने वालों की खैर नहीं, एक्शन में आ गई पुलिस Bihar News : बिहार में अब पब्लिक प्लेस पर अश्लील गाना बजाने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करने वाली है। पुलिस मुख्यालय की तरफ से सभी अधिकारियों को इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। Bihar News : बिहार में सार्वजनिक स्थानों प

बिहार में अश्लील भोजपुरी गाना बजाने वालों की खैर नहीं, एक्शन में आ गई पुलिस

Article Advertisement

बिहार में अश्लील भोजपुरी गाना बजाने वालों की खैर नहीं, एक्शन में आ गई पुलिस Bihar News : बिहार में अब पब्लिक प्लेस पर अश्लील गाना बजाने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करने वाली है। पुलिस मुख्यालय की तरफ से सभी अधिकारियों को इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। Bihar News : बिहार में सार्वजनिक स्थानों पर बजने वाले अश्लील गानों को लेकर प्रशासन अब सख्त हो गया है। प्रशासन की तरफ से अब सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील भोजपुरी गाने बजाने वालों पर कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है। राज्य पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी एक पत्र में कहा गया है कि सार्वजनिक समारोहों, बसों, ट्रकों और ऑटो-रिक्शा में ऐसे गाने बजाने वालों पर केस दर्ज किया जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। भोजपुरी गानों या अश्लील गानों को लेकर कई बार विवाद हो चुका है। कई बार इन पर रोक लगाने की मांग उठी है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कठोर कदम नहीं उठाया गया था। 7 मार्च को जारी किए गए पत्र को सभी पुलिस महानिरीक्षकों (आईजी), उप महानिरीक्षकों (डीआईजी) और रेलवे पुलिस को भेजा गया। पत्र जारी कर दिया गया सख्त आदेश पत्र में लिखा गया है कि ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों और अश्लील, डबल मीनिंग वाले गानों को बढ़ावा देने वालों की पहचान करने के लिए पूरे राज्य में एक विशेष अभियान चलाया जाना चाहिए। महिलाओं के लिए यह शर्मनाक स्थिति बन जाती है जब वे सार्वजनिक स्थानों, समारोहों, बसों, ट्रकों और ऑटो-रिक्शा में इस तरह के अश्लील और डबल मीनिंग वाले भोजपुरी गाने सुनती हैं।   महिलाओं को होती है असुरक्षा पत्र में यह भी कहा गया है कि कभी-कभी ऐसे गाने बजने पर महिलाएं असुरक्षित भी महसूस करती हैं। इस संबंध में निर्देश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। बता दें कि भोजपुरी गानों में अश्लीलता का मामला कई बार उठाया जा चुका है। कांग्रेस विधायक प्रतिमा कुमारी ने दो साल पहले विधानसभा में यह मुद्दा उठाया था और ऐसे गीतों को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। तब सरकार ने ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। अब बिहार पुलिस ने कार्रवाई करने का मन बना लिया है। अपने इस कदम को लेकर बिहार पुलिस की सराहना हो रही है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read