पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटे 2 लाख रुपए, वीडियो हुआ वायरल… पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं. पप्पू यादव सोशल मीडिया पर इन दिनों छाए हुए हैं. उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें बाढ़ पीड़ितों के बीच पैसे बांटते सांसद दिख रहे हैं. पप्पू यादव ने रूपौली प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इलाके में 2 लाख रुपए नकद राशि का वितरण किया है. मुश्किल वक्त में सांसद से सहायता मिलने पर बाढ़ पीड़ित भी गदगद दिखे. सांसद ने उन्हें मुश्किल घड़ी में अकेला नहीं छोड़ने का आश्वासन भी दिया है. सांसद ने बाढ़ पीड़ितों के बीच पैसे बांटे पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बाढ़ पीड़ितों के बीच जाकर सांसद पैसे वितरण कर रहे हैं. सांसद गाड़ी में सवार हैं और एक बैग से पैसे निकालकर बाढ़ पी़ड़ितों के बीच बांट रहे हैं. उनके इस कदम की तारीफ भी लोग खूब कर रहे हें. दरअसल, पप्पू यादव पूर्णिया के रूपौली प्रखंड में बाढ़ पीड़ितों के बीच गए थे. सांसद ने बाढ़ प्रभावित जंगलटोला, बिंदटोली, टोपरा, बलिया और साधोपुर गांव का दौरा किया और वहां के बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करके उनके बीच नकद राशि का वितरण किया. क्या बोले सांसद पप्पू यादव?
बाढ़ पीड़ितों के बीच मौजूद पप्पू यादव ने कहा कि सरकार ने इन बाढ़ पीड़ितों को अपने हाल पर छोड़ दिया है. हम अपने लोकसभा क्षेत्र के लोगेां के बीच खड़े हैं और बेटा होने का फर्ज निभा रहे हैं. सांसद ने पीड़ितों को आश्वासन भी दिया कि इस विपदा में वो उन्हें अकेला नहीं छोड़ेंगे. सांसद ने कहा कि कल फिर से 500 से अधिक घरों में राशन और अन्य जरूरी वस्तुओं का वितरण किया जाएगा. उन्होंने आमजनों और समाजसेवी संस्थाओं को भी एकजुट होने और पीड़ित परिवारों को मदद करने की अपील की. पहले भी आपदा में मदद करते रहे हैं पप्पू यादव गौरतलब है कि पप्पू यादव पहले भी कई बार आपदा में फंसे लोगों को आर्थिक मदद करते दिखे हैं. कोरोनाकाल में भी पप्पू यादव से जुड़े ऐसे वीडियो वायरल हुए थे जब पप्पू यादव राह चलते प्रवासी श्रमिकों को पैसे बांटते दिखे हैं. पटना में जलजमाव के बीच पानी में उतरकर कॉलोनी में फंसे लोगों के बीच सामान पहुंचाते भी पप्पू यादव को देखा गया है. वहीं पप्पू यादव बीमार लोगों को इलाज के लिए भी सहायता करते रहे हैं. जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर भी होती रहती है.
Article Advertisement
Politics
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटे 2 लाख रुपए, वीडियो हुआ वायरल…
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटे 2 लाख रुपए, वीडियो हुआ वायरल… पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं. पप्पू यादव सोशल मीडिया पर इन दिनों छाए हुए हैं. उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें बाढ़ पीड़ितों के बीच पैसे बांटते स

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
