अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

Seemanchal

Bihar News: लोजपा के युवा नेता के घर से गांजा का खेप बरामद, तस्कर की मां और भाई गिरफ्तार

Bihar News: लोजपा के युवा नेता के घर से गांजा का खेप बरामद, तस्कर की मां और भाई गिरफ्तार Bihar News: बिहार के अररिया में पुलिस ने युवा लोजपा (आर) के जिला उपाध्यक्ष के घर में छापेमारी कर पांच किलो 170 ग्राम गांजा बरामद की है. साथ हीं एक मापी करने वाला कंप्यूटर युक्त तराजू भी बरामद किया गया है नरपतगंज

Bihar News: लोजपा के युवा नेता के घर से गांजा का खेप बरामद, तस्कर की मां और भाई गिरफ्तार

Article Advertisement

Bihar News: लोजपा के युवा नेता के घर से गांजा का खेप बरामद, तस्कर की मां और भाई गिरफ्तार Bihar News: बिहार के अररिया में पुलिस ने युवा लोजपा (आर) के जिला उपाध्यक्ष के घर में छापेमारी कर पांच किलो 170 ग्राम गांजा बरामद की है. साथ हीं एक मापी करने वाला कंप्यूटर युक्त तराजू भी बरामद किया गया है नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा से सटे एसएसबी 56 वीं बटालियन के घूरना एसएसबी बीओपी कंपनी कमांडर प्रवीण प्रभाकर व घूरना थानाध्यक्ष संजय कुमार यादव के नेतृत्व में टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है. गुप्त सूचना के आधार पर फुलकाहा थाना क्षेत्र के मानिकपुर पंचायत अंतर्गत भवानीपुर वार्ड संख्या पांच में युवा लोजपा (आर) के जिला उपाध्यक्ष के घर में छापेमारी कर पांच किलो 170 ग्राम गांजा बरामद की है. साथ हीं एक मापी करने वाला कंप्यूटर युक्त तराजू भी बरामद किया गया है छापेमारी करने पहुंचे घूरना थानाध्यक्ष संजय कुमार यादव व घूरना एसएसबी बीओपी कंपनी कमांडर प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि घूरना से वाहन से पीछा करते हुए उसके घर पर पहुंचे. जहां गांजा तस्कर युवा लोजपा (आर) के जिला उपाध्यक्ष ललित कुमार पासवान पिता परमेश्वर पासवान ने कार से गांजा निकालकर अपनी मां को देकर घर के पीछे सुरसर नदी होते हुए भाग गया. पुलिस की तलाशी में कमरे में पाया गया गांजा का खेप इस दौरान पुलिस व एसएसबी ने आरोपित के सभी कमरों की तलाशी ली, जहां से प्लास्टिक में पैक कर गांजा रखा हुआ था. जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया व एक जगह से खुदरा आधा दर्जन गांजा की पुड़िया भी बरामद की है. इसके बाद पुलिस व एसएसबी जवानों ने करीब दो घंटे तक उसके सभी कमरों की तलाशी ली फिर बाद में डॉग स्क्वाड के सहयोग से भी घरों की तलाशी ली. तस्कर की मां और भाई गिरफ्तार इसके बाद युवा लोजपा जिला उपाध्यक्ष ललित कुमार पासवान की मां पार्वती देवी व उसके एक भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी महिला पार्वती देवी ने पुलिस व एसएसबी से बताया कि उसके पुत्र गांजा लाकर घर में रखा था. मामले को लेकर घूरना थानाध्यक्ष संजय कुमार यादव ने बताया कि आरोपित महिला व उसके छोटे पुत्र की मेडिकल जांच के बाद उसे मंगलवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेजा जायेगा.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read