बिहार के कटिहार में भीड़ ने किया थाने पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल बिहार के कटिहार जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।
शराब तस्कर को छोड़ने के लिए भीड़ ने थाने पर हमला बोल दिया।
इस हमले में आधे दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।
Seemanchal
बिहार के कटिहार में भीड़ ने किया थाने पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल
बिहार के कटिहार में भीड़ ने किया थाने पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल बिहार के कटिहार जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शराब तस्कर को छोड़ने के लिए भीड़ ने थाने पर हमला बोल दिया। इस हमले में आधे दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। बिहार में इस समय आए दिन अपराधियों द्वारा लूटपाट,

Article Advertisement
Article Advertisement
बिहार में इस समय आए दिन अपराधियों द्वारा लूटपाट, गोलीबारी, हत्या और पुलिस पर हमले की खबरें आ रही हैं।
इसके अलावा राज्य में शराब तस्करी के मामले भी सामने आ रहे हैं।
ऐसा ही एक ताजा मामला बिहार के कटिहार जिले से सामने आया है।
यहां शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार हुए एक व्यक्ति को छुड़ाने के लिए लोगों की भीड़ ने थाने पर हमला बोल दिया।
इस हमले में आधे दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।
पुलिस की आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग यह मामला कटिहार जिले के डण्डखोरा थाना का है।
दरअसल, डण्डखोरा पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।
उस व्यक्ति के परिजनों और गांव वालों ने उसे छुड़ाने के लिए डण्डखोरा थाने पहुंचकर पहले तो एक व्यक्ति को छुड़ाने के लिए पुलिस के साथ बहस की।
जब इससे बात नहीं बनी तो लोगों की भीड़ ने पुलिस स्टेशन पर ही हमला बोल दिया।
इस हमले में थाना प्रभारी समेत आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए।
इसके जवाब में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग की।
हालांकि, पुलिस द्वारा गोली चलाई जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
उड़ाई जा रही शराब नीति की धज्जियां बता दें कि कटिहार जिले के कई घनी आबादी वाले मोहल्लों में सरकार की शराब नीति की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
शराब बिक्री की सूचना मिलने पर पुलिस और उत्पाद विभाग की तरफ से जिले के ऐसे इलाकों में छापेमारी की जा रही है।
इस दौरान पुलिस ने कई शराब तस्करों को गिरफ्तार किया।
उत्पाद विभाग के अनुसार, कई लोग शराब बिक्री करने के अलावा घर में बैठाकर शराब पिला रहे हैं।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

Seemanchal
नहर सूखी, पर आस्था नहीं — सीमांचल में ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर खुद बनाए छठ घाट, मोटर पंप से भरा पानी

Seemanchal
छठ पर ट्रेनों में भारी भीड़, फारबिसगंज तक स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग तेज़

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
