अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

बड़े हादसे का गवाह बन सकता है धुसमर पुल के पास बना डायवर्सन जगह-जगह गड्ढे होने से बढ़ी दुर्घटनाएं,

बड़े हादसे का गवाह बन सकता है धुसमर पुल के पास बना डायवर्सन जगह-जगह गड्ढे होने से बढ़ी दुर्घटनाएं, आवागमन में होती है परेशानी कटिहार. सदर प्रखंड कटिहार अंतर्गत धुसमर के समीप डायवर्सन में क्षतिग्रस्त हो जाने की वजह से बड़े वाहनों की आवाजाही कभी भी बंद हो सकती है. दुपहिया व छोटे-बड़े वाहन फिलहाल इसी क्षत

बड़े हादसे का गवाह बन सकता है धुसमर पुल के पास बना डायवर्सन जगह-जगह गड्ढे होने से बढ़ी दुर्घटनाएं,

Article Advertisement

बड़े हादसे का गवाह बन सकता है धुसमर पुल के पास बना डायवर्सन जगह-जगह गड्ढे होने से बढ़ी दुर्घटनाएं, आवागमन में होती है परेशानी कटिहार. सदर प्रखंड कटिहार अंतर्गत धुसमर के समीप डायवर्सन में क्षतिग्रस्त हो जाने की वजह से बड़े वाहनों की आवाजाही कभी भी बंद हो सकती है. दुपहिया व छोटे-बड़े वाहन फिलहाल इसी क्षतिग्रस्त डायवर्सन से गुजरते है. जिसकी वजह से आये दिन कोई न कोई दुर्घटना होती रहती है. उल्लेखनीय है कि यहां क्षतिग्रस्त स्क्रू पाइन पुल को तोड़कर करीब 5.28 करोड़ की लागत से उच्च स्तरीय आरसीसी पुल निर्माण का कार्य चल रहा है. लेकिन पानी अधिक होने के कारण पुल निर्माण का कार्य अभी बंद है. ऐसे में यह भी माना जा रहा है कि निर्धारित समय पर पुल निर्माण का कार्य पूरा होना मुश्किल है. इसलिए लंबे समय तक लोगों के लिए आवाजाही का साधन यह डायवर्सन ही होगा. पर जिस तरह डायवर्सन की जर्जर स्थिति है. उसमें फिलहाल पैदल चलना भी मुश्किल है. यह माना जा रहा है कि अगर यह डायवर्सन ध्वस्त हुआ तो कटिहार मुख्यालय- डंडखोरा-कदवा मुख्य पथ से आवागमन पूरी तरह ठप हो जायेगा. यह भी उल्लेखनीय है कि अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों का आना जाना इस होकर होता रहता है. पर अब तक किसी अधिकारी या जनप्रतिनिधि ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया है. फल स्वरूप स्थिति जस की तस बनी हुई है.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read