अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

बिहार: ऑपरेशन सिंदूर पर नीतीश कुमार का बयान – “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर हमें अटूट विश्वास है”

बिहार: ऑपरेशन सिंदूर पर नीतीश कुमार का बयान – “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर हमें अटूट विश्वास है” पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की है। उन्होंने इसे आतंकवाद के खिलाफ देश की एकजुटता और सेना की वीरता का प्रतीक बताया है। मुख

बिहार: ऑपरेशन सिंदूर पर नीतीश कुमार का बयान – “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर हमें अटूट विश्वास है”

Article Advertisement

बिहार: ऑपरेशन सिंदूर पर नीतीश कुमार का बयान – “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर हमें अटूट विश्वास है” पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की है। उन्होंने इसे आतंकवाद के खिलाफ देश की एकजुटता और सेना की वीरता का प्रतीक बताया है।

Article Advertisement

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की राष्ट्रीय सुरक्षा नीति पर पूर्ण विश्वास जताया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए लिखा: "आतंकवाद के खिलाफ पूरे देश की एकजुटता और भारतीय सेना के साहस पर हमें गर्व है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमें अटूट विश्वास है। जय हिंद!" क्या है ऑपरेशन सिंदूर? ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में स्थित आतंकवादी ठिकानों पर की गई एक निर्धारित सैन्य कार्रवाई है। यह ऑपरेशन मंगलवार देर रात को अंजाम दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय सेना ने 9 आतंकी अड्डों को निशाना बनाया, जिनमें लगभग 100 आतंकवादियों के मारे जाने की जानकारी सामने आई है। देशभर में इस कार्रवाई को लेकर जनसमर्थन देखने को मिल रहा है। जाति, धर्म, क्षेत्र से परे लोग इस सैन्य कार्रवाई के पक्ष में हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से यह ऑपरेशन एक महत्वपूर्ण संदेश माना जा रहा है। पहलगाम हमले का करारा जवाब गौरतलब है कि पिछले महीने कश्मीर के पहलगाम इलाके में एक क्रूर आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 26 हिंदू पर्यटकों को बेरहमी से मार डाला गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, हमलावरों ने पहले पीड़ितों की धार्मिक पहचान की पुष्टि की, और फिर उन्हें जान से मार डाला। ऑपरेशन सिंदूर को इसी जघन्य हमले के जवाबी कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है। यह भारत की ओर से दिया गया साफ संदेश है – आतंक के हर वार का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। 📢 हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें और बनाएं आवाज़ का हिस्सा: 🔵 Facebook : fb.com/seemanchallive 📸 Instagram : instagram.com/seemanchallive 🔴 YouTube : youtube.com/@seemanchallive 📰 और पढ़ें या सुझाव भेजें 👉 www.seemanchallive.com

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read