अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Sitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतजमुई में 3,400 करोड़ का निवेश, CM सम्राट के नेतृत्व में बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाने की दिशा में तेजीपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाSitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतजमुई में 3,400 करोड़ का निवेश, CM सम्राट के नेतृत्व में बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाने की दिशा में तेजीपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चा

Article Advertisement

Politics

JDU में बड़ा बदलाव, प्रदेश कमेटी भंग; CM नीतीश कुमार ने क्यों दिया 185 पदाधिकारियों को बड़ा झटका?

JDU में बड़ा बदलाव, प्रदेश कमेटी भंग; CM नीतीश कुमार ने क्यों दिया 185 पदाधिकारियों को बड़ा झटका? बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बड़ा फैसला लिया है। उनका फैसला कई नेताओं पर भारी साबित हुआ है। बिहार में लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही कई पार्टियों ने अपने संगठन में बदलाव किया है। नीतीश कुमार का

JDU में बड़ा बदलाव, प्रदेश कमेटी भंग; CM नीतीश कुमार ने क्यों दिया 185 पदाधिकारियों को बड़ा झटका?

Article Advertisement

JDU में बड़ा बदलाव, प्रदेश कमेटी भंग; CM नीतीश कुमार ने क्यों दिया 185 पदाधिकारियों को बड़ा झटका? बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बड़ा फैसला लिया है। उनका फैसला कई नेताओं पर भारी साबित हुआ है। बिहार में लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही कई पार्टियों ने अपने संगठन में बदलाव किया है। नीतीश कुमार का फैसला भी उसी कड़ी का हिस्सा माना जा रहा है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। Bihar Political News 2024: बिहार की राजनीति से बड़ी खबर आ रही है। जेडीयू की प्रदेश कमेटी में सीएम नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान किया है। पार्टी की ओर से बड़ा फेरबदल करते हुए शनिवार को नई कमेटी घोषित की गई है। जेडीयू ने लगभग 15 महीने पहले 260 सदस्यों की बड़ी कमेटी घोषित की थी। जिसको भंग कर अब छोटी कमेटी गठित की गई है। नई कमेटी में 10 उपाध्यक्षों, 49 महासचिवों का ऐलान किया गया है। वहीं, पार्टी ने 46 सचिव, एक कोषाध्यक्ष और 9 प्रवक्ता बनाए हैं। इसके अलावा 185 पदाधिकारियों की छुट्टी कर दी गई है। जेडीयू ने शनिवार सुबह ही पुरानी कमेटी को भंग किया है। बिहार में पार्टी ने अपनी सलाहकार विंग के नेताओं को भी बदला है। पुरानों के बजाय कई नए चेहरों को मौका दिया गया है। पिछले साल 23 मार्च को पार्टी ने 251 सदस्यीय कमेटी का ऐलान किया था। जिसमें 105 महासचिव, 114 सचिव, 20 उपाध्यक्ष और 11 प्रवक्ता बनाए गए थे। बाद में कई और पदाधिकारियों को जोड़ने के बाद इनकी संख्या 260 हो गई थी। आमतौर पर प्रदेश कमेटी 3 साल तक काम करती है। लेकिन इस बार जेडीयू ने इसे 15 माह बाद ही भंग कर दिया है। नई कमेटी में अधिकतर चेहरे नए हैं। जो 20 उपाध्यक्ष हटाए गए हैं, उनमें पूर्व मंत्री रंजू गुप्ता, जय कुमार सिंह, वीरेंद्र प्रसाद जैसे बड़े चेहरे शामिल हैं। कई पूर्व विधायक भी कमेटी से बाहर किए गए हैं।   नई कमेटी में ये चेहरे शामिल नए उपाध्यक्षों में पूर्व मंत्री मुनेश्वर चौधरी, एमएलसी रविंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व सांसद महाबली सिंह, पूर्व एमएलसी हारूण रशीद, अजीत चौधरी, प्रमिला कुमार प्रजापति, एमएलसी संजय सिंह, वैद्यनाथ सिंह विकल, कलाधर मंडल और अमर कुमार अग्रवाल को शामिल किया गया है। पूर्व विधायक रणधीर सिंह को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। राजद छोड़कर वे जेडीयू में शामिल हुए थे। बता दें कि रणधीर सिंह बाहुबली पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के बेटे हैं। जो टिकट न मिलने पर राजद से नाराज हो गए थे।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read