राहुल के बिहार दौरे पर गर्माई सियासत, क्या बोले BJP, RJD और JDU के नेता?
बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
अभी से ही राजनीतिक पार्टियां एक्टिव नजर आ रही हैं।
इसी बीच राहुल गांधी भी बिहार के दौरे पर हैं।
इस दौरान उन्होंने कन्हैया कुमार की 'पलायन रोको नौकरी दो' रैली में हिस्सा लिया।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बिहार दौरे पर हैं।
सोमवार को बेगूसराय पहुंचे राहुल गांधी NSUI के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार की पलायन रोको नौकरी दो यात्रा में शामिल हुए।
उनके बिहार दौरे को लेकर सियासत गर्मा गई है।
इसी बीच RJD, भारतीय जनता पार्टी और JDU के नेताओं के बयान सामने आए हैं।
बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने राहुल को नसीहत देते हुए कहा कि राहुल जी को नसीहत है कि बेगूसराय में विकास का काम देखें, मोदी जी और नीतीश कुमार का काम देखें।
पढ़िए किस नेता ने राहुल के दौरे पर क्या कहा।
महागठबंधन की सरकार बनेगी राहुल गांधी के बिहार दौरे और तेजस्वी यादव की नाराजगी पर RJD प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी का बयान सामने आया है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की जोड़ी से विरोधी परेशान हैं।
तेजस्वी यादव बिहार की जनता की पसंद हैं और बिहार में इस बार तेजस्वी यादव के नेतृत्व में ही महागठबंधन की सरकार बनेगी इसमें कोई शंका नहीं है।
उन्होंने आगे कहा कि BJP के पास ये हैसियत नहीं है कि वो अपना मुख्यमंत्री का चेहरा बता सकें।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बैशाखी के सहारे BJP बिहार में राजनीति कर रही है।
शाहनवाज हुसैन की राहुल को नसीहत राहुल गांधी के दौरे पर BJP नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी तीसरी बार बिहार दौरे पर हैं।
राहुल जी को नसीहत है कि बेगूसराय में विकास का काम देखें, मोदी जी और नीतीश कुमार का काम देखें।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी तेजस्वी यादव को चुनौती दे रहे है , इसलिए वो बार-बार बिहार जा रहे हैं।
वो सफेद टी-शर्ट पहनकर यात्रा कर रहे हैं, उनकी शर्ट पर बहुत से दाग हैं।
उन्होंने आगे कहा कि हमारी पार्टी के नेता तो बहुत पहले से ही बिहार क्या दूसरे राज्यों में भी कैंपेन कर रहे हैं।
पीएम मोदी, अमित शाह बिहार कई बार गए, फिर से जाएंगे।
उन्होंने वक्फ बिल को लेकर कहा कि इस बिल से किसी को डरने की जरूरत नहीं है।
JDU ने क्या कहा?
राहुल गांधी के बिहार दौरे पर JDU सांसद संजय झा का बयान सामने आया।
उन्होंने कहा कि सदन में विपक्ष के नेता हैं, वहां तो कुछ बोलते नहीं, बिहार आए हैं, तो क्या बोलेंगे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला।
पलायन पर यात्रा निकाल रहे हैं, जरा बताएं बिहार में पलायन कब हुआ?
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और RJD के शासन में ही पलायन शुरू हुआ।
एक-एक करके डॉक्टर, बिजनेसमैन, स्टूडेंट्स पलायन कर गए, किसने अन्याय किया, राहुल जी बताएं?
संजय झा ने आगे कहा कि केवल भाषण देकर चल जाने से काम नहीं चलेगा, सबसे ज्यादा पलायन 15 साल उन्हीं लोगों के शासनकाल में हुआ है।
कोई नया मुद्दा लेकर बिहार आएं- सम्राट चौधरी बिहार के नवादा में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी राहुल गांधी के दौरे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
सम्राट चौधरी ने कहा कि राहुल कितनी भी यात्रा कर लें, उससे कोई फायदा होने वाला नहीं है।
राहुल गांधी जिस-जिस राज्य में गए, वहां भाजपा जीती है।
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 3 बार NDA की सरकार बनी है।
राहुल गांधी जितने बार पदयात्रा करेंगे, उतनी मजबूती से प्रधानमंत्री देश में आएंगे।
बिहार में नीतीश कुमार ने 50 लाख लोगों को रोजगार मुहैया कराई गई, इसलिए रोजगार का मुद्दा नहीं है।
आज लाखों पदों के लिए वैंकसी निकली हुई हैं।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को कोई नया मुद्दा लेकर बिहार आना चाहिए।
Article Advertisement
Politics
राहुल के बिहार दौरे पर गर्माई सियासत, क्या बोले BJP, RJD और JDU के नेता?
राहुल के बिहार दौरे पर गर्माई सियासत, क्या बोले BJP, RJD और JDU के नेता? बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अभी से ही राजनीतिक पार्टियां एक्टिव नजर आ रही हैं। इसी बीच राहुल गांधी भी बिहार के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने कन्हैया कुमार की 'पलायन रोको नौकरी दो' रैली में

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
