अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Politics

Bihar Politics: जीतन राम मांझी की चुनावी अखाड़े में पीके को चुनौती, पहलवान लड़ता है तभी न पता चलता है

जीतन राम मांझी की चुनावी अखाड़े में पीके को चुनौती, पहलवान लड़ता है तभी न पता चलता है Bihar Politics: बिहार में कभी भी चार सीटों पर उपचुनाव की घोषणा हो सकती है. बिहार में तरारी, रामगढ़, इमामगंज और बेलागंज विधानसभा सीट खाली है. इसमें से तीन सीटें महागठबंधन की हैं, जबकि एक सीट एनडीए में शामिल पार्टी ह

Bihar Politics: जीतन राम मांझी की चुनावी अखाड़े में पीके को चुनौती, पहलवान लड़ता है तभी न पता चलता है

Article Advertisement

जीतन राम मांझी की चुनावी अखाड़े में पीके को चुनौती, पहलवान लड़ता है तभी न पता चलता है Bihar Politics: बिहार में कभी भी चार सीटों पर उपचुनाव की घोषणा हो सकती है. बिहार में तरारी, रामगढ़, इमामगंज और बेलागंज विधानसभा सीट खाली है. इसमें से तीन सीटें महागठबंधन की हैं, जबकि एक सीट एनडीए में शामिल पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) की है. पटना. बिहार विधानसभा की चार सीटों पर उपचुनाव की घोषणा भले ना हुई हो, लेकिन दलों ने तैयारी और नेताओं ने बयानबाजी शुरू कर दी है. केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी इमामगंज विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार उतारने पर जीतन राम मांझी ने कहा, “हर कोई उम्मीदवार देता है. बहुत सारे निर्दलीय उम्मीदवार भी आते हैं. अब जनता के ऊपर है. जब अखाड़ा में आएंगे… पहलवान लड़ता है तभी न पता चलता है कि कौन कैसा होता है.” इमामगंज सीट से किया जीत का दावा उपचुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी है. जीतन राम मांझी ने उपचुनाव के एलान से पहले ही जीत का दावा किया. उन्होंने कहा कि इमामगंज में ‘हम’ पार्टी चुनाव जीतेगी. बेलागंज विधानसभा में नतीजा उलट होगा. यहां आरजेडी की सीट छिन जाएगी. जेडीयू के लोग लड़ेंगे और हमारे एनडीए के जो भी कैंडिडेट होंगे वह चुनाव जीतेंगे. एक सवाल के जवाब में पूर्व सीएम ने कहा कि ‘हम’ पार्टी से कौन उम्मीदवार होगा, इसके लिए संसदीय बोर्ड की बैठक होगी. इसमें तय किया जाएगा कि ‘हम’ पार्टी से कौन उम्मीदवार होगा. गिरिराज सिंह यात्रा निकाल रहे तो क्या गलत केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह के ‘हिंदू स्वाभिमान यात्रा’ पर जीतन राम मांझी ने कहा कि सभी लोग यात्रा निकाल रहे हैं. अगर ‘हिंदू स्वाभिमान यात्रा’ निकाल रहे हैं, तो क्या दोष है. यात्रा निकालने की सबको आजादी है. कोई ‘अधिकार यात्रा’ निकालता है कोई ‘स्वाभिमान यात्रा’ निकालता है, कोई ‘हिंदू बचाओ यात्रा’ निकालता है. गिरिराज सिंह अगर यात्रा निकाल रहे हैं, तो गलत क्या कर रहे हैं? वह अपने आप में ठीक कर रहे हैं.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read