बिहार में क्यों हो रही पंडितजी की पूछ, VIP को कैसे सियासी उड़ान देंगे सन ऑफ मल्लाह?
Bihar Politics : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
पार्टियां ब्राह्मण वोटों को साधने में जुट गई हैं।
इस बीच मुकेश सहनी की वीआईपी ने बड़े ब्राह्मण चेहरे को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
Politics
बिहार में क्यों हो रही पंडितजी की पूछ, VIP को कैसे सियासी उड़ान देंगे सन ऑफ मल्लाह?
बिहार में क्यों हो रही पंडितजी की पूछ, VIP को कैसे सियासी उड़ान देंगे सन ऑफ मल्लाह? Bihar Politics : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पार्टियां ब्राह्मण वोटों को साधने में जुट गई हैं। इस बीच मुकेश सहनी की वीआईपी ने बड़े ब्राह्मण चेहरे को पार्टी की सदस्यता दिलाई। Bihar Politic

Article Advertisement
Article Advertisement
Bihar Politics : बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है और पंडितजी की पूछ होने लगी है।
क्षेत्रीय हो या राष्ट्रीय पार्टियां सब अपने-अपने तरीके से ब्राह्मणों को साध रही हैं।
निषाद समाज से आने वाले सन ऑफ मल्लाह कहे जाने वाले मुकेश सहनी अभी से चुनाव का समीकरण बनाने में जुट गए हैं।
अब वे अपनी पार्टी में ब्राह्मण चेहरे को शामिल कर रहे हैं।
इसी क्रम में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने शनिवार को उत्तर बिहार के चर्चित ब्राह्मण चेहरा संजीव मिश्रा को पार्टी में शामिल किया।
संजीव मिश्रा पैनोरमा ग्रुप के संस्थापक और प्रमुख हैं।
उन्होंने मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी की सदस्यता ग्रहण की।
चुनाव से पहले मुकेश सहनी ने वीआईपी को सियासी उड़ान देने के लिए मिथिलांचल के जानेमाने ब्राह्मण चेहरा संजीव मिश्रा पर दांव खेला है।
इसे लेकर बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि वीआईपी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।
सबसे अच्छी बात है कि इस पार्टी की लोकप्रियता सभी समाज और जातियों तक बढ़ी है।
यही कारण है कि सभी समाज के लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि संजीव मिश्रा और उनके समर्थकों के वीआईपी में आने से पार्टी और मजबूत होगी।
उन्होंने जोर देकर कहा कि वीआईपी किसी एक धर्म और जाति की पार्टी नहीं है, बल्कि सभी समुदाय और समाज को लेकर आगे बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी बिहार और बिहारियों के लिए काम कर रही है।
सहनी ने जोर देकर कहा कि निश्चित रूप से वीआईपी की शुरुआत निषाद के अधिकार को लेकर हुए संघर्ष से हुई थी, लेकिन वीआईपी आज राजनीतिक पार्टी है और सभी जाति-धर्म के लिए काम कर रही है।
‘सभी को साथ लेकर आगे बढ़ रही पार्टी’ मुकेश सहनी ने कहा कि पार्टी की चाहत है कि बिहार और बिहारी आगे बढ़े।
राज्य में ही युवाओं को रोजगार मिले।
इसके लिए सभी को साथ आना पड़ेगा।
राजनीतिक दलों को भी पॉलिसी बनानी होगी।
उन्होंने पत्रकारों के एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि कार्यकर्ता ही चुनाव मैदान में लड़ते हैं।
संजीव मिश्रा अभी पार्टी के लिए काम करेंगे।
चुनाव के समय फैसला लिया जाएगा।
मुकेश सहनी से पुराना संबंध : संजीव मिश्रा वीआईपी में शामिल होने के बाद संजीव मिश्रा ने कहा कि मुकेश सहनी से उनका संबंध काफी पुराना है।
ये जीरो से हीरो किस तरह बने हैं, जो उन्हें बहुत प्रभावित करता है।
उन्होंने कहा कि इनके पास बिहार के विकास को लेकर एक सोच है, एक विजन है।
सभी लोगों को इनसे कुछ सीखने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि उनकी सबसे बड़ी ताकत संघर्ष करने की ताकत है और इसी के वे कायल हैं।
पार्टी उन्हें जो भी दायित्व देगी, उसे वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
