क्या नीतीश को विपक्ष दे रहा चुनावी ऑफर?
तेजस्वी यादव ने दिया धमाकेदार जवाब Bihar Politics: पिछले कुछ दिनों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिल रही है।
इसी बीच नीतीश कुमार की जदयू से गठबंधन की अटकलों के सवाल पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भड़क गए।
Politics
क्या नीतीश को विपक्ष दे रहा चुनावी ऑफर? तेजस्वी यादव ने दिया धमाकेदार जवाब
क्या नीतीश को विपक्ष दे रहा चुनावी ऑफर? तेजस्वी यादव ने दिया धमाकेदार जवाब Bihar Politics: पिछले कुछ दिनों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिल रही है। इसी बीच नीतीश कुमार की जदयू से गठबंधन की अटकलों के सवाल पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भड़क गए

Article Advertisement
Article Advertisement
उन्होंने कहा कि किसी को कोई ऑफर नहीं दिया जा रहा है।
Bihar Politics Update News: बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं।
इसे लेकर जनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है और राज्य में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है।
चुनावी राज्य में सियासी पारा बढ़ने के साथ ही राजद नेता तेजस्वी यादव ने आज उन अफवाहों पर तीखी प्रतिक्रिया दी कि उनकी पार्टी ने चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से राजनीतिक खेमा बदलने के लिए संपर्क किया है।
JDU के साथ गठबंधन के सवाल पर भड़के तेजस्वी दरअसल, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में पटना जिला राजद की ओर से महागठबंधन सरकार के दौरान बढ़ाये गए 65 फीसदी आरक्षण को लागू किये जाने को लेकर एकदिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस धरने में पार्टी नेताओं ने राज्य और केंद्र की एनडीए सरकार पर आरक्षण को नौवीं अनुसूची में शामिल नहीं करने और कोर्ट केस में फंसाने का आरोप लगाया।
जिसके बाद राजद कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेस का आयोजन किया गया था।
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तेजस्वी यादव से जब सवाल किया गया कि उनकी पार्टी अपने पूर्व सहयोगी नीतीश कुमार को विपक्षी खेमे में लाने का प्रयास कर रही है।
इस सवाल के बाद तेजस्वी यादव भड़क गए।
उन्होंने कहा कि ‘आपको ये विचार कौन देता है?
हम उनका स्वागत क्यों करेंगे?
ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है, बकवास मत कीजिए।
लालू यादव और मेरे अलावा कोई भी प्रस्ताव देने के लिए अधिकृत नहीं है और कोई ऑफर नहीं दिया जाएगा।’ बता दें इससे पहले आरजेडी चीफ लालू यादव ने नीतीश कुमार की जेडीयू के लिए दरवाजे खुलने रहने की बात कही थी।
‘आरक्षण के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में लड़ रहे हैं’ वहीं, 65 फीसदी आरक्षण को लेकर आरजेडी की रणनीति के सवाल पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आरक्षण के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में लड़ रहे हैं।
हर तारीख पर हमारे वकील खड़े रहते हैं।
बिहार सरकार का वकील इधर-उधर न करे।
अगर करेगा तो हम लोग यहां बैठे हुए हैं।
सड़क, सदन से लेकर कोर्ट तक हर प्लेटफॉर्म पर लड़ाई लडेंगे।
राजेडी-जेडीयू गठबंधन का पुराना है इतिहास बता दें कि, जेडीयू और आरजेडी के बीच पर्दे के पीछे की सांठगांठ की अफवाहें नीतीश कुमार के राजनीतिक गलियारे में उतार-चढ़ाव के इतिहास को देखते हुए चल रही हैं।
कभी आरजेडी संस्थापक लालू यादव के कट्टर राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी रहे नीतीश कुमार ने 2015 के राज्य चुनावों में आरजेडी के साथ गठबंधन किया था और गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की थी।
लेकिन, चुनाव के दो साल बाद नीतीश कुमार गठबंधन से बाहर हो गए और मुख्यमंत्री के रूप में वापस आने के लिए बीजेपी से हाथ मिला लिया।
इसके बाद जेडीयू और बीजेपी ने 2020 के चुनाव गठबंधन में लड़े।
लेकिन नीतीश कुमार ने दो साल बाद फिर से पलटी मारी और विपक्षी खेमे राजेडी में लौट गए।
लेकिन, एक बार फिर 2024 में लोकसभा चुनावों से पहले जेडीयू प्रमुख नीतीश ने अपना पाला बदला और फिर एनडीए में वापस आ गए।
9वीं बार सीएम पद की शपथ लेने के लिए भाजपा ने उनका समर्थन किया।
नीतीश-तेजस्वी के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी पिछले कुछ दिनों से नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिल रही है।
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के अभिभाषण पर बहस के दौरान नीतीश कुमार ने राजद नेता पर तीखे प्रहार करते हुए कहा था कि उन्होंने लालू यादव को मुख्यमंत्री बनाया है।
उन्होंने कहा, ‘यहां तक कि लालू यादव की जाति (यादव) के लोगों ने भी उन्हें मुख्यमंत्री बनाने से मना कर दिया था, लेकिन मैंने उनका समर्थन किया।
मैंने आपके पिता (लालू यादव) को मुख्यमंत्री बनाया।’ गौरतलब है कि 1990 के दशक में जनता दल की राजनीति का एक प्रमुख चेहरा रहे नीतीश कुमार, लालू यादव को अपना बड़ा भाई मानते थे।
इसके बाद दोनों अलग हो गए और नीतीश कुमार ने अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की और अंततः 2020 में मुख्यमंत्री बने।
एक समय अपने उप-मुख्यमंत्री रहे तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए नीतीश कुमार ने कहा था कि वह एक बच्चे हैं जो कुछ भी नहीं जानते।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
