बिहार विधानसभा चुनाव से पहले JDU नेता ने दिया बड़ा बयान, सियासी हलचल तेज बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए राजनीतिक पार्टियों के बीच गठबंधन और बयानबाजी का दौर शुरू हो चुका है. जेडीयू और बीजेपी के नेताओं के बयान संकेत देते हैं कि दोनों दल एकजुट होकर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं. बिहार में 2025 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. अभी चुनाव में काफी समय बचा है, लेकिन बयानबाजी का दौर शुरू हो चुका है. हाल ही में पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने कहा था कि इस बार बिहार में एनडीए बीजेपी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी और बीजेपी के नेतृत्व में ही एनडीए की सरकार बननी चाहिए. इस बयान ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी थी. अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के नेता और मंत्री जमा खान ने एक बड़ा बयान दिया है. जेडीयू और बीजेपी के गठबंधन पर जमा खान का बयान अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री सह प्रभारी मंत्री किशनगंज, जमा खान ने गुरुवार (04 जुलाई) को किशनगंज में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जेडीयू और बीजेपी 2025 में मिलकर चुनाव लड़ेंगी. उनका कहना है कि 2025 में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बिहार में बनेगी. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बीजेपी और जेडीयू में कोई मतभेद नहीं है और जब चुनाव होगा, तो दोनों दल एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे. विपक्ष पर हमला जमा खान ने स्थानीय परिसदन में पत्रकार वार्ता के दौरान बिना तेजस्वी यादव का नाम लिए विपक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि बिहार में जितना विकास कार्य नीतीश कुमार के राज में हुआ, उतना कार्य कभी नहीं हुआ. हालांकि, इसके बावजूद कुछ लोग गड़बड़ी करने वाले हैं और उनके खिलाफ जांच चल रही है. उन्होंने विपक्ष के नेता पर अनर्गल बयानबाजी का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके माता-पिता ने भी सरकार चलाई है और उस समय बिहार की स्थिति किसी से छिपी नहीं है. पुल गिरने की घटनाओं पर प्रतिक्रिया प्रदेश में पुल गिरने की घटनाओं को लेकर पूछे गए सवाल पर जमा खान ने कहा कि मामले में जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. यह बयान उन्होंने उन पुलों के संदर्भ में दिया जो हाल ही में गिरे थे और जिन पर विपक्ष ने सरकार को घेरने की कोशिश की थी. विशेष राज्य के दर्जे की मांग विशेष राज्य के दर्जे की मांग पर जमा खान ने कहा कि यह हमारी पुरानी मांग है. उन्होंने यह भी कहा कि लोग कहते थे कि जातीय गणना नहीं होगी, लेकिन इसे कराई गई।
Politics
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले JDU नेता ने दिया बड़ा बयान, सियासी हलचल तेज
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले JDU नेता ने दिया बड़ा बयान, सियासी हलचल तेज बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए राजनीतिक पार्टियों के बीच गठबंधन और बयानबाजी का दौर शुरू हो चुका है. जेडीयू और बीजेपी के नेताओं के बयान संकेत देते हैं कि दोनों दल एकजुट होकर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं. बिहार म

Article Advertisement
Article Advertisement
उसी तरह बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलेगा. जमा खान का मानना है कि केंद्र में सरकार बनाने में नीतीश कुमार का हाथ लगा है, जिससे देश और बिहार का संपूर्ण विकास होगा.
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
