‘बिहार में होगा बड़ा खेला…’ RJD ने दिया बड़ा संकेत; नीतीश छोड़ेंगे NDA का साथ!
Bihar Politics RJD's Statement on Nitish Kumar Sparks Political Speculation: अगले साल अक्टूबर में बिहार विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो सकता है।
इससे पहले राज्य में सियासी भूचाल आ गया है।
RJD ने नीतीश पर बड़ा बयान देकर राजनीतिक हलचल तेज कर दी है।
Bihar Politics RJD on Nitish Kumar:(अभिषेक कुमार) बिहार विधानसभा चुनाव को 1 साल से भी कम समय बचा है।
ऐसे में बिहार का सियासी पारा अभी से आसमान छूने लगा है।
नीतीश के पाला बदलने की अटकलें फिर से तेज हो रही हैं।
वहीं संसद में शुरू हुए अंबेडकर विवाद ने इन अफवाहों को और भी ज्यादा हवा दे दी है।
इसी बीच लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने भी बड़ा बयान देकर बिहार की राजनीति में खलबली मचा दी है।
NDA से क्यों नाराज हुए नीतीश कुमार?
पिछले कई दिनों से खबरें सामने आ रही हैं कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार NDA से नाराज चल रहे हैं।
संसद में गृह मंत्री अमित शाह के बयान का असर बिहार की राजनीति पर भी देखने को मिल रहा है।
नीतीश कुमार भी पिछड़ा वर्ग से ताल्लुक रखते हैं।
ऐसे में बेशक अंबेडकर विवाद पर नीतीश ने चुप्पी साध रखी है, मगर आगामी चुनाव के मद्देनजर यह चर्चा तेज हो गई है कि नीतीश कुमार फिर से पार्टी बदल सकते हैं।
अमित शाह के बयान ने बढ़ाई नाराजगी?
नीतीश की नाराजगी को गृह मंत्री अमित शाह के एक और बयान ने हवा दे दी।
दरअसल बिहार चुनाव पर बात करते हुए अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री पद के लिए नीतीश का नाम फिक्स नहीं है।
सीएम का चेहरा चुनावी नतीजों के बाद ही साफ होगा।
खबरों की मानें तो गृह मंत्री के बयान ने नीतीश कुमार को कशमश में डाल दिया है।
---विज्ञापन--- RJD ने दिए संकेत नीतीश और NDA में छिड़ी तकरार पर विपक्ष ने भी हाथ साफ करना शुरू कर दिया है।
तेजस्वी यादव समेत RJD की बयानबाजी ने नीतीश के पाला बदलने की खबरों को हवा दे दी है।
हाल ही में बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने हाजीपुर के एक कार्यक्रम में शिरकत की।
इस दौरान RJD नेता शक्ति यादव ने बड़े खेले की तरफ इशारा किया।
नीतीश कुमार के साथ आने के सवाल पर शक्ति ने कहा कि पार्टियों के बीच मतभेज से ज्यादा जरूरी है राष्ट्र और लोकतंत्र।
इसलिए राजनीति में सभी तरह की संभावनाओं के लिए दरवाजे खुले हैं।
चुनाव से पहले होगा उलटफेर?
RJD प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा कि आगे-आगे देखिए होता है क्या?
बदले राजनीतिक माहौल में अगर राष्ट्र और लोकतंत्र को बचाने के लिए दोनों साथ आते हैं तो इसमें कोई अचरज नहीं होना चाहिए।
शक्ति यादव के इस बयान के बाद नीतीश के पार्टी बदलने की खबरों ने तूल पकड़ लिया है।
हालांकि नीतीश कुमार पहले भी कई बार साफ कर चुके हैं कि वो अपनी गलती को बार-बार नहीं दोहराएंगे।
अब वो NDA के साथ ही रहेंगे।
मगर इसके बावजूद विधानसभा चुनाव के कारण राज्य की सियासत में बड़े उलटफेर के कयास लगाए जा रहे हैं।
Article Advertisement
Politics
‘बिहार में होगा बड़ा खेला…’ RJD ने दिया बड़ा संकेत; नीतीश छोड़ेंगे NDA का साथ!
‘बिहार में होगा बड़ा खेला…’ RJD ने दिया बड़ा संकेत; नीतीश छोड़ेंगे NDA का साथ! Bihar Politics RJD's Statement on Nitish Kumar Sparks Political Speculation: अगले साल अक्टूबर में बिहार विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो सकता है। इससे पहले राज्य में सियासी भूचाल आ गया है। RJD ने नीतीश पर बड़ा बयान देकर राजनीत

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
