अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार में बाढ़ के बीच फिर भारी बारिश का अलर्ट: 8 सितंबर को बिगड़ेगा मौसम, सीमांचल के 4 जिलों पर भी नजरनेपाल में बारिश तो बिहार में क्यों बढ़ जाती है धड़कन? कुरसेला में खतरे के निशान से ऊपर रही कोसी, कटिहार तक निगरानीGoogle ने उतारा Gemini 3.8 Flash: Coding से Cyber Security तक AI की नई छलांग, अब खुद काम संभालेंगे AI Agents5 साल बाद ‘Captain India’ ने भरी उड़ान: Pilot बने Kartik Aaryan, London में शुरू हुई ShootingUP के बागपत में भीषण हादसा: दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप पलटी, 13 की मौत; कई की हालत गंभीरHormuz पर ईरान का बड़ा कदम: बनेगा नया Restricted Zone, बिना अनुमति घुसे जहाजों को चेतावनी; दुनिया की Oil Supply पर खतराSasaram News : बिहार पंचायत चुनाव: परिसीमन के बाद ही होगा मतदान.कौन हैं नवीन चौधरी? जम्मू-कश्मीर में डोमिसाइल पाने वाले पहले गैर-स्थानीय IAS, बिहार से है ताल्लुकबिहार में नाबालिग से दरिंदगी: छह घंटे में तीन आरोपी पकड़े गए; खेलने के बहाने ले जाकर किया दुष्कर्मचिकन नेक पर भारत की नई तैयारी! 2077 करोड़ से बनेगा फोरलेन, बिहार से सिलीगुड़ी तक यह है प्लानभारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्कर गिरफ्तार: 93.975 लीटर नेपाली-अंग्रेजी शराब और बाइक जब्त; मिथलेश राम पकड़ा गयाबिहार में बाढ़ के बीच फिर भारी बारिश का अलर्ट: 8 सितंबर को बिगड़ेगा मौसम, सीमांचल के 4 जिलों पर भी नजरनेपाल में बारिश तो बिहार में क्यों बढ़ जाती है धड़कन? कुरसेला में खतरे के निशान से ऊपर रही कोसी, कटिहार तक निगरानीGoogle ने उतारा Gemini 3.8 Flash: Coding से Cyber Security तक AI की नई छलांग, अब खुद काम संभालेंगे AI Agents5 साल बाद ‘Captain India’ ने भरी उड़ान: Pilot बने Kartik Aaryan, London में शुरू हुई ShootingUP के बागपत में भीषण हादसा: दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप पलटी, 13 की मौत; कई की हालत गंभीरHormuz पर ईरान का बड़ा कदम: बनेगा नया Restricted Zone, बिना अनुमति घुसे जहाजों को चेतावनी; दुनिया की Oil Supply पर खतराSasaram News : बिहार पंचायत चुनाव: परिसीमन के बाद ही होगा मतदान.कौन हैं नवीन चौधरी? जम्मू-कश्मीर में डोमिसाइल पाने वाले पहले गैर-स्थानीय IAS, बिहार से है ताल्लुकबिहार में नाबालिग से दरिंदगी: छह घंटे में तीन आरोपी पकड़े गए; खेलने के बहाने ले जाकर किया दुष्कर्मचिकन नेक पर भारत की नई तैयारी! 2077 करोड़ से बनेगा फोरलेन, बिहार से सिलीगुड़ी तक यह है प्लानभारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्कर गिरफ्तार: 93.975 लीटर नेपाली-अंग्रेजी शराब और बाइक जब्त; मिथलेश राम पकड़ा गया

Article Advertisement

Politics

राजगीर में आयोजित होगा हीरो एशिया कप 2025, हॉकी इंडिया और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के बीच MoU पर हुए हस्ताक्षर

राजगीर में आयोजित होगा हीरो एशिया कप 2025, हॉकी इंडिया और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के बीच MoU पर हुए हस्ताक्षर बिहार के नालंदा जिले के राजगीर में हीरो एशिया कप का आयोजन किया जाएगा। बिहार के खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेंद्र ने मेजबानी पर बात करते हुए कहा कि हॉकी इंडिया और बिहार राज्य खेल

राजगीर में आयोजित होगा हीरो एशिया कप 2025, हॉकी इंडिया और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के बीच MoU पर हुए हस्ताक्षर

Article Advertisement

राजगीर में आयोजित होगा हीरो एशिया कप 2025, हॉकी इंडिया और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के बीच MoU पर हुए हस्ताक्षर बिहार के नालंदा जिले के राजगीर में हीरो एशिया कप का आयोजन किया जाएगा। बिहार के खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेंद्र ने मेजबानी पर बात करते हुए कहा कि हॉकी इंडिया और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के बीच MoU प्रदेश को एक प्रमुख स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। हीरो एशिया कप 2025 की मेजबानी के लिए बिहार का ऐतिहासिक शहर राजगीर पूरी तरह तैयार है। आज हॉकी इंडिया और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के बीच हुए समझौता ज्ञापन (MoU) के बाद इस आयोजन की आधिकारिक घोषणा की गई। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 29 अगस्त से 7 सितंबर तक राजगीर हॉकी स्टेडियम में आयोजित होगा, जो भारत के खेल बुनियादी ढांचे में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि और बिहार को वैश्विक खेल हब के रूप में उभरने का संकेत है। यह राजगीर में आयोजित दूसरा अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन होगा। इससे पहले नवंबर 2024 में महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का सफल आयोजन हुआ था, जिसमें भारत ने विजेता का खिताब जीता था। 8 टीमें लेंगी भाग जानकारी के मुताबिक, महाद्वीपीय टूर्नामेंट के 12वें संस्करण में 8 टीमें भाग लेंगी। इन टीमों में भारत, पाकिस्तान, जापान, कोरिया, चीन और मलेशिया शामिल हैं। शेष दो टीमें क्वालिफाइंग टूर्नामेंट एएचएफ कप के माध्यम से अपनी जगह सुनिश्चित करेंगी। पुरुषों के एशिया कप के इतिहास में दक्षिण कोरिया सबसे सफल टीम रही है, जिसने 5 खिताब (1994, 1999, 2009, 2013 और 2022) जीते हैं। इसके बाद भारत (2003, 2007 और 2017) और पाकिस्तान (1982, 1985 और 1989) हैं, जिन्होंने तीन-तीन बार यह टूर्नामेंट जीता है। पुरुष हॉकी विश्व कप के लिए क्वालिफाइंग इवेंट हीरो एशिया कप राजगीर 2025 का महत्व इस वजह से भी बढ़ जाता है क्योंकि यह 2026 एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप के लिए एक क्वालिफाइंग इवेंट होगा, जिसे बेल्जियम और नीदरलैंड में आयोजित किया जाना है। इस टूर्नामेंट का विजेता विश्व कप में सीधा स्थान प्राप्त करेगा, जिससे प्रतिस्पर्धा और भी रोमांचक हो जाएगी, क्योंकि सभी टीमें ट्रॉफी उठाने और अपनी योग्यता सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगी। ‘इस टूर्नामेंट को विश्व स्तरीय बनाने की उम्मीद’ राजगीर में प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी पर बात करते हुए बिहार के खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव, डॉ. बी. राजेंद्र ने कहा, ‘राजगीर में हीरो एशिया कप 2025 की मेजबानी करना हमारे राज्य के लिए गर्व की बात है और हम टूर्नामेंट के सुचारू आयोजन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। हाल ही में विकसित राजगीर हॉकी स्टेडियम बिहार के बढ़ते खेल बुनियादी ढांचे का प्रमाण है और हमें पूरे एशिया की शीर्ष टीमों का स्वागत करने की खुशी है। यह आयोजन न केवल अंतरराष्ट्रीय खेलों में बिहार की प्रतिष्ठा को बढ़ाएगा बल्कि क्षेत्र में हॉकी के नए खिलाड़ियों को प्रेरित भी करेगा। मैं हॉकी इंडिया और एशियन हॉकी फेडरेशन का समर्थन के लिए धन्यवाद करता हूं और हमें इस टूर्नामेंट को विश्व स्तरीय बनाने की उम्मीद है।’ ‘एशियाई हॉकी के इतिहास में एक और महत्वपूर्ण अध्याय’ इस अवसर पर एशियन हॉकी फेडरेशन के अध्यक्ष दातो फुमियो ओगुरा ने कहा, ‘हीरो एशिया कप राजगीर, बिहार 2025, एशियाई हॉकी के इतिहास में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ता है। भारत हमेशा हमारे महाद्वीप में हॉकी के विकास में एक महत्वपूर्ण स्तंभ रहा है और राजगीर को मेजबान शहर के रूप में चुनना इस खेल को पारंपरिक केंद्रों से आगे ले जाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। बिहार में नया बुनियादी ढांचा और उत्साही हॉकी संस्कृति इस टूर्नामेंट को शानदार बनाएगी। चूंकि यह टूर्नामेंट विश्व कप के लिए क्वालीफाइंग इवेंट है, इसलिए मुकाबले अत्यधिक प्रतिस्पर्धी होंगे और हम एएचएफ में उच्च स्तरीय हॉकी देखने के लिए उत्साहित हैं। मैं हॉकी इंडिया और बिहार सरकार को इस आयोजन को भव्य सफलता बनाने के लिए उनके समर्पण के लिए धन्यवाद देता हूं।’ ‘खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए शानदार अनुभव होगा’ हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप तिर्की ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, ‘राजगीर में हीरो एशिया कप 2025 की मेजबानी भारतीय हॉकी के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। यह स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप है और मुझे विश्वास है कि यह खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए शानदार अनुभव प्रदान करेगा। एशिया कप 2026 विश्व कप के लिए क्वालिफायर के रूप में कार्य करेगा, इसलिए हमें जुनून और कौशल से भरे उच्च-स्तरीय मुकाबले देखने को मिलेंगे। मैं बिहार सरकार को इस क्षेत्र में हॉकी को बढ़ावा देने में उनके निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं।’ ‘बिहार में हॉकी के प्रति उत्साह बढ़ रहा है’ हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने कहा, ‘हम राजगीर में एशिया कप लाने को लेकर उत्साहित हैं। यह टूर्नामेंट न केवल एशियाई हॉकी के सर्वश्रेष्ठ खेल को प्रदर्शित करेगा बल्कि भारत और इस क्षेत्र में इस खेल को एक नई ऊंचाई देगा। बिहार में हॉकी के प्रति उत्साह और जुनून बढ़ रहा है और यह अंतरराष्ट्रीय आयोजन कई युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगा। हम एक सफल टूर्नामेंट की उम्मीद करते हैं और स्थानीय प्रशासन के जबरदस्त समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हैं।’

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read