अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

Politics

बिहार में युवाओं को हर महीने 1000 रुपये देगी सरकार, क्या है योजना, कैसे मिलेगा लाभ?

बिहार में युवाओं को हर महीने 1000 रुपये देगी सरकार, क्या है योजना, कैसे मिलेगा लाभ? Bihar Unemployed Youth Self Help Allowance Scheme: बिहार में अब युवाओं के लिए सरकार खास योजना लेकर आई है। जिसके तहत युवाओं को हर महीने 1000 रुपये का लाभ दिया जाएगा। इस स्कीम का लाभ किन युवाओं को मिलेगा? कहां से लाभ म

बिहार में युवाओं को हर महीने 1000 रुपये देगी सरकार, क्या है योजना, कैसे मिलेगा लाभ?

Article Advertisement

बिहार में युवाओं को हर महीने 1000 रुपये देगी सरकार, क्या है योजना, कैसे मिलेगा लाभ? Bihar Unemployed Youth Self Help Allowance Scheme: बिहार में अब युवाओं के लिए सरकार खास योजना लेकर आई है। जिसके तहत युवाओं को हर महीने 1000 रुपये का लाभ दिया जाएगा। इस स्कीम का लाभ किन युवाओं को मिलेगा? कहां से लाभ मिलेगा? विस्तार से जानते हैं। Bihar Allowance Scheme: बिहार सरकार ने 20-25 साल के बेरोजगार युवाओं को लाभ देने के लिए स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत हर महीने एक हजार रुपये देने का ऐलान किया है। इसके लिए इंटर पास युवा पात्र होंगे, जिनको पूर्णिया के DRCC भवन में अप्लाई करना होगा। दो साल तक योजना का लाभ युवा ले सकेंगे। इस दौरान वे अपनी नौकरी की तलाश और स्टडी जारी रख सकेंगे। आवेदक का बैंक खाता होना जरूरी योजना का लाभ लेने के लिए इंटर सर्टिफिकेट की कॉपी जमा करवानी होगी। बिहार सरकार ने स्वयं सहायता भत्ता योजना शुरू की है। ताकि बेरोजगार युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके। ये योजना सिर्फ 12वीं पास युवाओं के लिए है। जिनको लगातार 24 महीनों तक 1000 रुपये दिए जाएंगे। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का बैंक खाता होना जरूरी है। हर महीने यह राशि लाभार्थियों के बैंक खाते में जाएगी। यह भी पढ़ें: प्रेमी के साथ हमबिस्तर थी लड़की, अचानक आ गई सहेली; बदनामी के डर से (seemanchallive.com) पूर्णिया डीआरसीसी के प्रबंधक पंकज कुमार ने बताया कि फिलहाल जिले में 7400 विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल रहा है। लोगों को स्कीम के बारे में ज्यादा पता नहीं था। अब विभाग ने जागरूक करने का काम किया है। जिसके बाद अब काफी लोगों के आवेदन उनको मिल रहे हैं। विभाग आगे भी जिलाधिकारी के अनुरोध पर कैंप लगाकर लोगों को जागरूक करने का काम करेगा। योजना का लाभ लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के कागजात जमा करवाए जाते हैं। जिसके बाद आवेदन पत्र की जांच होती है। बाद में दस्तावेज लौटा दिए जाते हैं।   आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरी इस योजना का लाभ लेने के लिए डीआरसीसी कार्यालय में मैट्रिक और इंटर का अंक प्रमाण पत्र जमा करवाना होगा। इसके अलावा रिहायशी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक जरूरी है। कर्मचारी कुछ घंटों की जांच के बाद इन दस्तावेजों को लौटा देंगे। अगले महीने से आपके खाते में हर माह हजार रुपये आने लगेंगे।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read