अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

बिहार में गंगा नदी पर बनने वाले महात्मा गांधी सेतु के समानांतर और भागलपुर में विक्रमशिला सेतु के समानांतर पुल निर्माण योजना बिहार के लिए बेहद महत्वपूर्ण है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बिहार को 14 हजार 228 करोड़ की सड़क और सेतु परियोजनाओं की सौगात दी थी।इन सभी योजनाओं से राज्य के दूसरे हिस्सों से राजधानी पटना आने में लगने वाला समय भी घटेगा। अधिकांश परियोजनाओं के लिए विभाग ने जमीन अधिग्रहण पूरा करने का दावा किया है। यह परियोजनाएं आगामी तीन से

बिहार में गंगा नदी पर बनने वाले महात्मा गांधी सेतु के समानांतर और भागलपुर में विक्रमशिला सेतु के समानांतर पुल निर्माण योजना बिहार के लिए बेहद महत्वपूर्ण है

Article Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बिहार को 14 हजार 228 करोड़ की सड़क और सेतु परियोजनाओं की सौगात दी थी।इन सभी योजनाओं से राज्य के दूसरे हिस्सों से राजधानी पटना आने में लगने वाला समय भी घटेगा। अधिकांश परियोजनाओं के लिए विभाग ने जमीन अधिग्रहण पूरा करने का दावा किया है।

Article Advertisement

यह परियोजनाएं आगामी तीन से चार साल में पूरी होंगी। पथ निर्माण विभाग का दावा है कि इन 7 परियोजनाओं का काम पूरा होने पर राज्य के किसी भी हिस्से से लोग पांच घंटे में पटना पहुंच सकेंगे। उत्तर से दक्षिण बिहार के बीच आवागमन होगा आसान उत्तर से दक्षिण बिहार के बीच आवागमन को और सुलभ बनाने के लिए महात्मा गांधी सेतु के समानांतरण एक नए पुल का निर्माण होगा। एप्रोच रोड सहित साढ़े 14 किमी लंबे इस पुल को चार लेन बनाया जाएगा। टेंडर के बाद इसका काम भी अलॉट हो चुका है। विक्रमशिला के समानातंर पुल भागलपुर का मौजूदा विक्रमशिला सेतु पर ट्रैफिक का अत्यधिक दबाव है। वो अब इससे अधिक वाहनों का दबाव नहीं झेल पा रहा है। इसी पुल के समानांतर 4.445 किलोमीटर लंबे पुल का निर्माण होगा। इसे चार लेन का बनाया जाएगा। इसके अलावा कोसी नदी में एनएच-106 बीरपुर-बिहपुर में फुलौत में चार लेन के पुल निर्माण की भी प्रधानमंत्री ने नींव रखी। एप्रोच सहित इस पुल की लंबाई 28.93 किमी है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read