पटना बिहार में सक्रिय राजनीतिक दल में होने वाले चुनाव में भी अपना भाग्य आजमाएंगे. इसके लिए सभी राजनीतिक दल अपनी रणनीति बनाने में जुटे हैं. सबसे मजेदार बात है कि बिहार में साथ रहने वाले दल भी वहां आमने-सामने नजर आएंगें. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर अब तक आए सर्वेक्षण के मुताबिक यह तय है कि चुनाव में मुख्य मुकाबला तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच है. इस बीच बिहार में सक्रिय राजनीतिक दलों लोकजनशक्ति पार्टी (लोजपा), हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) और जनता दल-युनाइटेड (RJD) चुनाव में उतरने की घोषणा कर दी है. मांझी-तेजस्वी कर चुके हैं दौरा हम के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पश्चिम बंगाल का दौरा कर भी चुके हैं. राजद के नेता तेजस्वी यादव भी सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलकर उनकी पार्टी को समर्थन देने की घोषणा कर चुके हैं. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री से मिलने के बाद तेजस्वी ने एक बयान जारी कर कहा कि केंद्र सरकार द्वारा निरंतर देश के संघीय ढांचे और संवैधानिक संस्थाओं पर प्रहार किया जा रहा है. देश एक महत्वपूर्ण चौराहे पर खड़ा है. केंद्र सरकार जन कल्याणकारी कामों को छोड़कर अपनी सहयोगी संस्थाओं के सहयोग से हर वक्त विभिन्न-विभिन्न राज्यों में चुनाव लड़ने में अधिक व्यस्त रहती है. बंगाल में लगेगा बिहार का तड़का उन्होंने कहा, 'हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद जी का मानना है कि विपक्ष के लिए यह समय देश के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, विचारधारा की प्रतिबद्धता तथा सिद्धांतों की स्थिर राजनीति का है.' ऐसे में तय है कि पश्चिम बंगाल में बिहार के दल चुनावी समर में अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे. कहा जा रहा है कि ये दल तृणमूल कांग्रेस और भाजपा की राह में मुश्किलें पैदा करने और सियासी खेल बिगाड़ने की कोशिश में हैं. वैसे, बिहार के जितने भी राजनीतिक दल हैं उनका अभी तक किसी भी तरह का किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं हुआ है. सीमावर्ती क्षेत्रों में छोटे दलों की पहचान लालू प्रसाद की पार्टी राजद ने समर्थन देने की जरूर घोषणा कर दी है. हम ने 26 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है वहीं लोजपा ने अब तक सीटों की घोषणा नहीं की है. वैसे, कहा जा रहा है कि बिहार के छोटे दलों की पश्चिम बंगाल में बहुत ज्यादा पैठ नहीं है. हालांकि बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों के कुछ विधानसभा क्षेत्रों में यहां की दलों की पहचान है. thanks you newsnationtv
Article Advertisement
Politics
पटना बिहार में सक्रिय राजनीतिक दल में होने वाले चुनाव में भी अपना भाग्य आजमाएंगे.
पटना बिहार में सक्रिय राजनीतिक दल में होने वाले चुनाव में भी अपना भाग्य आजमाएंगे. इसके लिए सभी राजनीतिक दल अपनी रणनीति बनाने में जुटे हैं. सबसे मजेदार बात है कि बिहार में साथ रहने वाले दल भी वहां आमने-सामने नजर आएंगें. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर अब तक आए सर्वेक्षण के मुताबिक यह तय है

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
