अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसान

Article Advertisement

Politics

बिहार में खेला होगा: BJP दिल्ली में कर रही हाई लेवल मीटिंग, सम्राट चौधरी समेत ये नेता हैं मौजूद

बिहार में खेला होगा: BJP दिल्ली में कर रही हाई लेवल मीटिंग, सम्राट चौधरी समेत ये नेता हैं मौजूद सूत्रों के मुताबिक, मीटिंग में बिहार बीजेपी के शीर्ष नेता मौजूद हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आज हो रही मीटिंग में बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े, बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी, विजय कुम

बिहार में खेला होगा: BJP दिल्ली में कर रही हाई लेवल मीटिंग, सम्राट चौधरी समेत ये नेता हैं मौजूद

Article Advertisement

बिहार में खेला होगा: BJP दिल्ली में कर रही हाई लेवल मीटिंग, सम्राट चौधरी समेत ये नेता हैं मौजूद सूत्रों के मुताबिक, मीटिंग में बिहार बीजेपी के शीर्ष नेता मौजूद हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आज हो रही मीटिंग में बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े, बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा मौजूद हैं   बिहार की महागठबंधन सरकार से जीतन राम मांझी की पार्टी यानि HAM अलग हो चुकी है और बीजेपी अब इस मौके को भुनाने की तैयारी में है, बीजेपी हाईकमान द्वारा दिल्ली में कोर कमेटी की बैठक बुलाई गई है. ये बैठक केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के घर पर हो रही है. सूत्रों के मुताबिक, मीटिंग में बिहार बीजेपी के शीर्ष नेता मौजूद हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आज हो रही मीटिंग में बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े, बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा, बीजेपी सांसद सुशील मोदी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह मौजूद हैं. मीटिंग में बिहार के सियासी समीकरण पर विशेष रूप से चर्चा होने की संभावना है साथ ही 23 जून 2023 को होने वाली विपक्षी दलों की बैठक को लेकर भी चर्चा हो सकती है. इसके अलावा जीतन राम मांझी को साधने की भी चर्चा हो सकती है. बीजेपी की यही कोशिश है कि HAM को किसी तरह से NDA में शामिल कराया जाए. हम कभी नहीं थे महागठबंधन में: जीतन राम मांझी दूसरी तरफ, जीतन राम मांझी ने महागठबंधन में शामिल दलों पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पक्षी दलों की बैठक के बाद ही एक बड़ा खेला होगा. हम क्या-क्या करते हैं ये 23 जून 2023 के बाद देखने को मिलेगा. इसके अलावा मांझी ने भी दावा किया है कि वह कभी भी महागठबंधन दलों के साथ नहीं थे वह सिर्फ और सिर्फ नीतीश कुमार के साथ थे. मांझी ने कहा कि हम केवल नीतीश के साथ थे महागठबंधन में रहने या ना रहने के बारे में जो भी कुछ बोले या कुछ कहता है वह फालतू है. जीतन राम मांझी ने आगे कहा कि मैं जहां भी गया जनता ने हमको इजाजत दिया कि अब आपको सीएम नीतीश का साथ छोड़ना चाहिए. जनका की इजाजत के बाद हमने सीएम नीतीश का साथ छोड़ा है. हमने जनता के ही कहने पर मर्ज करने को लेकर जो प्रस्ताव आया था उसका विरोध किया था। हमने शुरू से ही तय कर लिया है कि हमारी पार्टी किसी भी पार्टी में अपना विलय नहीं करेगी. हमारी पार्टी स्वतंत्र तरीके से काम करेगी. उसके बाद से ही वो लोग दवाब बनाने लगे और संतोष सुमन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. नीतीश कैबिनेट का होगा विस्तार 16 जून को नीतीश कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है. JDU विधायक रत्नेश सदा कैबिनेट में शामिल होंगे. कल ही सीएम नीतीश से विधायक रत्नेश सदा मिले थे. रत्नेश सदा सहरसा के सोनवर्षा सीट से विधायक हैं. संतोष सुमन के इस्तीफे के बाद कैबिनेट विस्तार होगा. राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा. बिहार कैबिनेट में कई मंत्री पद खाली हैं. आपको बता दें कि सुधाकर सिंह और कार्तिक सिंह पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं. सीएम के भरोसे पर खरा उतरेंगे शपथ ग्रहण का लेकर रत्नेश सदा ने कहा कि नीतीश कुमार ने उन पर भरोसा जताया है. वह उस भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे. जीतन राम मांझी का विकल्प वह नहीं है. क्योंकि जिस समाज से आते हैं उस समाज को वह ठगने का प्रयास नहीं किए जबकि माझी जी ने अपने समाज के लोगों के साथ गद्दारी की. रत्नेश सदा ने कहा कि जितनी खुशी मंत्री बनने को लेकर उनको है उससे ज्यादा खुशी नीतीश कुमार को है कि एक मुसहर के बेटे को उन्होंने मंत्रिमंडल में जगह देने का काम किया है.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read