नीतीश पर अमित शाह का तंज, कहा- 'पलटू बाबू' पूछ रहे 9 साल में क्या काम हुए... आज गृह मंत्री अमित शाह का बिहार दौरे पर हैं. 2 महीने में यह दूसरी बार है जब अमित शाह बिहार दौरे पर हैं, आज वह लखीसराय में एक जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने आज बिहार में सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला. Lakhisarai: आज गृह मंत्री अमित शाह का बिहार दौरे पर हैं. 2 महीने में यह दूसरी बार है जब अमित शाह बिहार दौरे पर हैं, आज वह लखीसराय में एक जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने आज बिहार में सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला. लखीसराय में जनसभा के दौरान अमित शाह ने नीतीश कुमार पर ''पलटू राम'' कहकर तंज कसा. इसके साथ ही अमित शाह ने बिहार में हुए विपक्षी दलों के महाजुटान पर भी हमला बोला. साथ ही गृह मंत्री ने आगे कांग्रेस का जिक्र करते हुए कहा कि, ''पार्टी 20 साल से राहुल गांधी को लॉन्च करने की विफल कोशिश कर रही है.'' बता दें कि अमित शाह की यह जनसभा मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए थी. इसमें अमित शाह ने केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र कर नीतीश कुमार समेत अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधा. इसके साथ ही अमित शाह ने कहा कि, ''अभी-अभी 'पलटू बाबू' नीतीश कुमार पूछ रहे थे कि 9 साल में BJP ने क्या किया?
नीतीश बाबू जिनके साथ इतना बैठे, जिनके कारण आज मुख्यमंत्री बने हुए हो, उनका थोड़ा लिहाज करिए. पीएम मोदी ने इन 9 सालों में बहुत काम किया है. मोदी के 9 साल गरीब कल्याण, भारत गौरव, भारत की सुरक्षा के 9 सालों में बहुत काम किया है. मोदी के 9 साल गरीब कल्याण, भारत के गौरव, भारत की सुरक्षा के 9 साल हैं.'' इसके साथ ही 23 जून को करीब 21 विपक्षी दल पटना में जुटे थे. ये बैठक बीजेपी को 2024 में रोकने के लिए हुई थी. इस मुलाकात पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा, 'नीतीश कुमार पीएम बनने के लिए कांग्रेस के दरवाजे पर बैठे हैं, नीतीश को पीएम नहीं बनना है, वो सिर्फ लालू को बेवकूफ बना रहे हैं. उनकी चाहत सिर्फ बिहार का सीएम बने रहने की है.'' अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना इसके साथ ही अमित शाह ने आगे कहा कि, ''पहले जब पाक प्रेरित आतंकवादियों के हमले होते थे तो सोनिया-मनमोहन की सरकार कोई जवाब नहीं देती थी, 'मौनी बाबा' बनकर दिल्ली में बैठ जाते थे, लेकिन जब से PM मोदी के कार्यकाल में पुलवामा और उरी में हमले हुए तो मोदी ने 10 ही दिन में सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान के घर में घुसकर मार, जो भारत के लिए गर्व की बात है.'
Article Advertisement
Politics
नीतीश पर अमित शाह का तंज, कहा- 'पलटू बाबू' पूछ रहे 9 साल में क्या काम हुए...
नीतीश पर अमित शाह का तंज, कहा- 'पलटू बाबू' पूछ रहे 9 साल में क्या काम हुए... आज गृह मंत्री अमित शाह का बिहार दौरे पर हैं. 2 महीने में यह दूसरी बार है जब अमित शाह बिहार दौरे पर हैं, आज वह लखीसराय में एक जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने आज बिहार में सीएम नीतीश कुमार

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
