अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

बीजेपी कार्यकर्ता पर हुए लाठीचार्ज के मामले में पार्टी ने दिया बड़ा बयान, कह दी ये..... बात

भागलपुर में देर रात आमरण अनशन पर बैठे बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज का मामला अब तूल पकड़ते जा रहा है. इस मामले को लेकर अब बवाल होता नजर आ रहा है.   भागलपुर में देर रात आमरण अनशन पर बैठे बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज का मामला अब तूल पकड़ते जा रहा है. इस मामले को लेकर अब बवाल होता नजर

बीजेपी कार्यकर्ता पर हुए लाठीचार्ज के मामले में पार्टी ने दिया बड़ा बयान, कह दी ये..... बात

Article Advertisement

भागलपुर में देर रात आमरण अनशन पर बैठे बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज का मामला अब तूल पकड़ते जा रहा है. इस मामले को लेकर अब बवाल होता नजर आ रहा है.   भागलपुर में देर रात आमरण अनशन पर बैठे बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज का मामला अब तूल पकड़ते जा रहा है. इस मामले को लेकर अब बवाल होता नजर आ रहा है. जहां बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष रोहित पांडे ने कहा था कि आप पुलिस वाले JDU और RJD का टैग अपने ऊपर क्यों नहीं लगा लेते हैं. वहीं, अब बीजेपी के तरफ से भी बयान सामने आया है. बीजेपी का कहना है कि वोट बैंक के लिए अब बिहार सरकार सनातन धर्म को खत्म करने में लगी हुई है. बीजेपी ने क्या कहा बीजेपी प्रवक्ता अरविंद सिंह ने इस मामले में सरकार पर जोरदार पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि यह जो सरकार है वो वोट बैंक के लिए अब सनातन धर्म को भी खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं. जिस तरीके से पुलिस ने लाठीचार्ज किया और पत्रकारों की भी पिटाई की गई. इससे यह दिख रहा है कि यह लोग वोट बैंक के लिए कुछ भी कर सकते हैं. नीतीश कुमार अब इतना नीचे गिर गए हैं कि अपने फायदे के लिए कुछ भी करने को आतुर हैं. 'जनता की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही सरकार' वहीं, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रवक्ता चंदन सिंह ने कहा कि यह जो सरकार है वो पूरी तरीके से निरंकुश हो गई है. शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रहे भाजपा कार्यकर्ता और न्यूज़ कवरेज करने गए पत्रकारों पर पुलिस के द्वारा लाठी चार्ज की गई, उन्हें अरेस्ट किया गया. अब बिहार में जो लोग अपनी बात को शांतिपूर्ण तरीके से रखने की कोशिश कर रहे हैं. उनकी बात को लाठी से दबाने की कोशिश यह सरकार कर रही है और यह अब चलने वाला नहीं है. इसका जवाब नितीश कुमार को देना होगा. बिहार में कानून व्यवस्था नहीं बना पा रही है. इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरी तरीके से नाकाम हो गए हैं. यही कारण है कि बीजेपी कार्यकर्ता पर लाठीचार्ज की गई.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read