अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

प्रतिमा दास के साथ खड़ी हुई BJP, कहा - पार्टी में इंसाफ मिलेगा ये सोचना ही है मूर्खता

प्रतिमा दास के साथ खड़ी हुई BJP, कहा - पार्टी में इंसाफ मिलेगा ये सोचना ही है मूर्खता   संजय जयसवाल ने कहा कि ये तो कांग्रेस पार्टी का इतिहास है कि वो दलित विरोधी है. जिस कांग्रेस ने B.R अंबेडकर को संसद का सदस्य नहीं बनने दिया.   बिहार की राजनीतिक गलियारों से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां का

प्रतिमा दास के साथ खड़ी हुई BJP, कहा - पार्टी में इंसाफ मिलेगा ये सोचना ही है मूर्खता

Article Advertisement

प्रतिमा दास के साथ खड़ी हुई BJP, कहा - पार्टी में इंसाफ मिलेगा ये सोचना ही है मूर्खता   संजय जयसवाल ने कहा कि ये तो कांग्रेस पार्टी का इतिहास है कि वो दलित विरोधी है. जिस कांग्रेस ने B.R अंबेडकर को संसद का सदस्य नहीं बनने दिया.   बिहार की राजनीतिक गलियारों से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां कांग्रेस पर कांग्रेस की ही विधायक प्रतिमा दास ने बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कांग्रेस बिहार प्रभारी भक्त चरण दास पर दलितों से भेद-भाव करने का आरोप लगया है. उन्होंने कहा कि भक्त चरण दास पिछड़ों के साथ भेद-भाव करते हैं. जिसके बाद बीजेपी ने भी कांग्रेस पर हमला बोला है. बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस का तो ये इतिहास रहा है कि वो दलित विरोधी है. कांग्रेस से न्याय की उम्मीद करना ही बेवकूफी है. 'दलित विरोधी है कांग्रेस' दरअसल, कांग्रेस विधायक प्रतिमा दास ने अपने ही बिहार प्रभारी पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि वो दलित और अति पिछड़ा विरोधी हैं. उन्हें मीटिंग में नहीं बुलाया गया था. जिसको लेकर अब BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद संजय जयसवाल ने कहा कि ये तो कांग्रेस पार्टी का इतिहास है कि वो दलित विरोधी है. जिस कांग्रेस ने B.R अंबेडकर को संसद का सदस्य नहीं बनने दिया. उस कांग्रेस पार्टी में कोई महिला दलित विधायक को इंसाफ मिलेगा ये सोचना ही मूर्खता है. 'दलितों का उत्पीड़न करती है कांग्रेस' उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की शुरू से साजिश है कि दलितों का उत्पीड़न करने का और उसी के तहत ये लोग काम करते हैं. ये जो कहावत है कि हाथी के दांत दिखाने के कुछ और खाने के कुछ और होते हैं. ये वही हैं हमेशा से कांग्रेस B R अम्बेडकर से लेकर अब तक का इतिहास है कि ये लोग दलितों का उत्पीड़न करती है और ये नाटक करती है कि हम लोग इनके साथ हैं.  

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read