BJP के '400 पार' वाले बयान पर राबड़ी देवी की प्रतिक्रिया, बोलीं- 'जनता फैसला लेगी...' बिहार में चुनावी सरगर्मी तेज है, आज लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत बिहार की पांच लोकसभा सीटों में मतदान शुरू है. जैसे- भागलपुर, बांका, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार में पुलिस टीम की कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार सुबह 7 बजे से ही मतदान शुरू हो गया है. बिहार में चुनावी सरगर्मी तेज है, आज लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत बिहार की पांच लोकसभा सीटों में मतदान शुरू है. जैसे- भागलपुर, बांका, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार में पुलिस टीम की कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार सुबह 7 बजे से ही मतदान शुरू हो गया है. वहीं मतदान के बीच बिहार के दिग्गज नेता वोटिंग के दौरान अपने बयान दे रहे हैं. इस बीच पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने भी बड़ा बयान दिया है. बता दें कि बीजेपी के ''400 पार'' पर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा है कि, ''आज जिस हालत में बिहार और देश की जनता है, फैसला वही लेगी. मैं भी कह दूं कि पार हो जाऊंगी तो नहीं हो सकती हूं. जनता पार करेगी.'' 'इस बार जनता करेगी तय...' - राबड़ी देवी आपको बता दें कि राबड़ी देवी शुक्रवार को पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र में राजद के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन पर सत्य नारायण भगवान की कथा कार्यक्रम में पहुंची थीं. वहीं उन्होंने मीडिया वालों से बातचीत के दौरान कहा कि, ''बिहार में महागठबंधन सभी सीटों पर जीत रहा है. मीसा भारती और रोहिणी आचार्य को क्षेत्र की जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है. चुनाव में किसी को टक्कर देने या नहीं देने का सवाल नहीं है, बल्कि, जनता जो चाहेगी वही होगा, चुनाव में जनता मालिक होती है. जेपी नड्डा को लेकर दिया बड़ा बयान वहीं आपको बता दें कि आगे पीएम नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि, ''हर किसी को पूरे देश में आने-जाने का अधिकार है, किसी को कहीं आने-जाने से कोई भी नहीं रोक सकता है.'' वहीं ''भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा के मीसा भारती के नाम'' रखे जाने वाले बयान पर को लेकर आगे उन्होंने कहा कि, ''मीसा का नाम जयप्रकाश नारायण जी ने रखा था लालू जी तो इधर-उधर भाग रहे थे.'' जानें दोपहर 1 बजे तक बिहार में कहां कितनी हुई वोटिंग?
इसके साथ ही आपको बता दें कि बिहार में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है, जिसमें दोपहर 1:00 बजे तक सभी पांच लोकसभा क्षेत्रों में कुल 33.80% मतदान हुआ है. इनमें सबसे ज्यादा मतदान पूर्णिया 36.59%, कटिहार में 35.37%, किशनगंज 34.65%, भागलपुर 30.29 % और बांका 32.32% हुए हैं.
Article Advertisement
Seemanchal
BJP के '400 पार' वाले बयान पर राबड़ी देवी की प्रतिक्रिया, बोलीं- 'जनता फैसला लेगी...'
BJP के '400 पार' वाले बयान पर राबड़ी देवी की प्रतिक्रिया, बोलीं- 'जनता फैसला लेगी...' बिहार में चुनावी सरगर्मी तेज है, आज लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत बिहार की पांच लोकसभा सीटों में मतदान शुरू है. जैसे- भागलपुर, बांका, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार में पुलिस टीम की कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार सुब

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
पूर्णिया विश्वविद्यालय की परीक्षा में बड़ा बदलाव, 3 अक्टूबर की परीक्षा हुई स्थगित; अब 9 अक्टूबर को होगा पेपर

Seemanchal

Seemanchal
कटिहार में जमीन के कागजात को लेकर बड़ा अभियान, 31 अक्टूबर तक सुधरेंगी जमाबंदी की गलतियां; जानिए किसे मिलेगा फायदा

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
