अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

भाजपा सरकार में शरीयत नहीं संविधान से चलता है देश, कोर्ट का फैसला सर्वमान्य : दिनेश शर्मा

भाजपा सरकार में शरीयत नहीं संविधान से चलता है देश, कोर्ट का फैसला सर्वमान्य : दिनेश शर्मा भाजपा सरकार में शरीयत नहीं संविधान से चलता है देश, कोर्ट का फैसला सर्वमान्य : दिनेश शर्मा लखनऊ में भाजपा कार्यसमिति की बैठक के बाद राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा सकरात्मक राजनीति करती है।उन्होंने कह

भाजपा सरकार में शरीयत नहीं संविधान से चलता है देश, कोर्ट का फैसला सर्वमान्य : दिनेश शर्मा

Article Advertisement

भाजपा सरकार में शरीयत नहीं संविधान से चलता है देश, कोर्ट का फैसला सर्वमान्य : दिनेश शर्मा भाजपा सरकार में शरीयत नहीं संविधान से चलता है देश, कोर्ट का फैसला सर्वमान्य : दिनेश शर्मा लखनऊ में भाजपा कार्यसमिति की बैठक के बाद राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा सकरात्मक राजनीति करती है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में होने वाले उपचुनाव में हम लोग जीत रहे है और 2027 के विधानसभा चुनाव में हम लोग तीन-चौथाई बहुमत से सरकार बनाएंगे।

Article Advertisement

  सुप्रीम कोर्ट की ओर से तलाकशुदा मुस्लिम महिलाओं को गुजारा भत्ता दिये जाने के फैसले पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने एतराज जताने पर उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में शरीयत से नहीं, संविधान से देश चलता है। जो संविधान से नही चलता, उसको देश में रहने का अधिकार नही है। हमारी सरकार ने महिलाओं को सम्मान अधिकार दिया है। कोर्ट के फैसले को सबको मानना चाहिए। वहीं कार्यसमिति की बैठक में शामिल कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि उपचुनाव के साथ-साथ 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा की गई। लोकसभा चुनाव में जनता को गुमराह करके विपक्ष ने कुछ सीटें हासिल कर ली थी। भ्रामक प्रचार के जरिये पिछड़े समाज के लोगों को गुमराह किया गया। भाजपा सरकार में जितना दलितों, पिछड़ों का सम्मान बढ़ा है, उतना किसी भी सरकार के दौरान नहीं रहा। हम और हमारी पार्टी जमीनी मुद्दों को समझते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का परचम लहराएगी। यूपी सरकार के मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि भाजपा एक सतत काम करने वाली पार्टी है। लगातार इस तरह की बैठकें होती रहती हैं और योजनाएं बनती रहती हैं। संगठन के विस्तार के साथ-साथ आगामी विधानसभा उपचुनाव की रणनीतियों का खाका तैयार किया गया है। कांग्रेस का हाथ सहयोगी दलों के साथ धोखे का रहा है, इतिहास इसका गवाह है। कांग्रेस की नीतियों के चलते देश इतना पिछड़ा हुआ है। डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज seemanchallive टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read