अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

भाजपा ने कन्याकुमारी लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया

भाजपा ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पोन राधाकृष्णन को तमिलनाडु की कन्याकुमारी लोकसभा सीट पर छह अप्रैल को होने वाले उपचुनाव के लिए शनिवार को अपना उम्मीदवार घोषित किया। पिछले साल अगस्त में कोविड-19 के संक्रमण से कांग्रेस सांसद एच वसंत कुमार के निधन के कारण यह उपचुनाव हो रहा है। &nb

भाजपा ने कन्याकुमारी लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया

Article Advertisement

भाजपा ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पोन राधाकृष्णन को तमिलनाडु की कन्याकुमारी लोकसभा सीट पर छह अप्रैल को होने वाले उपचुनाव के लिए शनिवार को अपना उम्मीदवार घोषित किया। पिछले साल अगस्त में कोविड-19 के संक्रमण से कांग्रेस सांसद एच वसंत कुमार के निधन के कारण यह उपचुनाव हो रहा है।

Article Advertisement

    भाजपा ने शुक्रवार रात दक्षिण भारत में अपनी सहयोगी अन्नाद्रमुक से राज्य में छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे के मुद्दे पर समझौता किया। अन्नाद्रमुक ने भाजपा को कन्याकुमारी लोकसभा सीट के साथ 20 विधानसभा सीटें दी हैं और चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों को पूरा समर्थन देने की बात कही है।     राधाकृष्णन 2014 में कन्याकुमारी लोकसभा सीट से विजयी रहे थे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार में राज्य मंत्री बने थे। लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें इसी संसदीय क्षेत्र में कुमार से शिकस्त मिली थी। राधाकृष्णन वित्त एवं जहाजरानी राज्य मंत्री रहे थे। वह भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read