अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

कांग्रेस का एकमात्र लक्ष्य अवसरवाद की राजनीति करना: नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर 'अवसरवाद की राजनीति' करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि यदि विपक्षी दल सत्ता में आया तो असम में 'अंधेरे' दिन शुरू हो जाएंगे। नड्डा ने डिब्रूगढ़ जिले के तिनखोंग में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा असम की जनता की रक्षा व सेवा में स

कांग्रेस का एकमात्र लक्ष्य अवसरवाद की राजनीति करना: नड्डा

Article Advertisement

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर 'अवसरवाद की राजनीति' करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि यदि विपक्षी दल सत्ता में आया तो असम में 'अंधेरे' दिन शुरू हो जाएंगे। नड्डा ने डिब्रूगढ़ जिले के तिनखोंग में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा असम की जनता की रक्षा व सेवा में सदैव आगे रही है।

Article Advertisement

उन्होंने कहा, 'कांग्रेस का एकमात्र लक्ष्य अवसरवाद की राजनीतिक करना है। वह केरल में मुस्लिम लीग के साथ मिलकर माकपा के खिलाफ चुनाव लड़ रही है और पश्चिम बंगाल तथा असम में उससे हाथ मिला लिया है।' भाजपा नेता ने कहा कि हाथी की तरह कांग्रेस के दांत भी खाने के कुछ आर तथा दिखाने के कुछ और हैं। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस हमेशा कहती कुछ है जबकि करती कुछ और है...वह समाज को बांट रही है।' नड्डा ने कांग्रेस पर हमले जारी रखते हुए कहा कि विपक्षी दल के सत्ता में आने का अर्थ अंधेरे दिनों की शुरुआत है जबकि भाजपा का मतलब विकास है। उन्होंने कहा, 'यदि आप अंधेरा चाहते हैं तो कांग्रेस के साथ चले जाएं। लेकिन यदि आप विकास चाहते हैं तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हाथ थाम लें।'

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read