अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

बिहार में आज शाम 4 बजे मंत्रिमंडल विस्तार, लिस्ट में तारकिशोर प्रसाद समेत 4 नाम शामिल

बिहार में आज शाम 4 बजे मंत्रिमंडल विस्तार, लिस्ट में तारकिशोर प्रसाद समेत 4 नाम शामिल BJP JDU Cabinet Reshuffle: बिहार में बजट सत्र से पहले आज कैबिनेट विस्तार होगा। सीएमओ की ओर राजभवन को मंत्रियों की सूची भेजी गई है। शाम 4 बजे नए मंत्री शपथ लेंगे। Bihar Cabinet Expansion: बिहार में विधानसभा चुनाव से

बिहार में आज शाम 4 बजे मंत्रिमंडल विस्तार, लिस्ट में तारकिशोर प्रसाद समेत 4 नाम शामिल

Article Advertisement

बिहार में आज शाम 4 बजे मंत्रिमंडल विस्तार, लिस्ट में तारकिशोर प्रसाद समेत 4 नाम शामिल BJP JDU Cabinet Reshuffle: बिहार में बजट सत्र से पहले आज कैबिनेट विस्तार होगा। सीएमओ की ओर राजभवन को मंत्रियों की सूची भेजी गई है। शाम 4 बजे नए मंत्री शपथ लेंगे।

Article Advertisement

Bihar Cabinet Expansion: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले आखिरी बार कैबिनेट विस्तार होगा। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र 28 फरवरी से शुरू होने की संभावना है। इससे पहले आज बिहार में कैबिनेट विस्तार होगा। इसके लिए राजभवन को संभावित मंत्रियों के नामों की लिस्ट भेजी गई। शाम 4 बजे राजभवन में नए मंत्री शपथ ले सकते हैं। कैबिनेट विस्तार को लेकर मंगलवार को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सीएम नीतीश कुमार और अन्य नेताओं के साथ स्टेट गेस्ट हाउस में मुलाकात की थी। इधर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। बीजेपी कोटे से सम्भावित नाम,जो बन सकते है मंत्री 1.तारकिशोर प्रसाद 2.जीवेश मिश्रा 3.संजय सरावगी 4.राजू सिंह 5.कृष्ण कुमार उर्फ मंटू सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी कोटे से कुल 5 मंत्रियों को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। जबकि जेडीयू कोटे से 2 मंत्री बनाए जा सकते हैं। दिलीप जायसवाल के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद कैबिनेट में किसी दूसरे चेहरे को मंत्री बनाया जा सकता है। वहीं जेडीयू कोटे से कौन शामिल होगा? इसका फैसला सीएम नीतीश कुमार स्वयं लेंगे। खबर है कि बिहार बीजेपी के प्रभारी और महासचिव विनोद तावड़े आज दिल्ली से पटना जाएंगे। वे वहां पर कैबिनेट विस्तार को लेकर स्थानीय नेताओं से बात करेंगे। इसके बाद इस पर फैसला लिया जा सकता है।   बीजेपी में ये प्रबल दावेदार नीतीश कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों में सामाजिक समीकरण भी साधा जा सकता है। सूत्रों के अनुसार राजपूत, भूमिहार, कुर्मी, कुशवाहा और वैश्य समुदाय से 1-1 मंत्री बनाया जा सकता है। जिन मंत्रियों को दो विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं, उनसे एक विभाग वापस लिया जा सकता है, ताकि नए मंत्रियों को शामिल कर चुनावी समीकरण साधा जा सके। बीजेपी कोटे से 1-2 मंत्रियों को हटाया भी जा सकता है। 30 सदस्यीय बिहार मंत्रिमंडल में बीजेपी कोटे से 15 मंत्री हैं, जिसमें दो डिप्टी सीएम भी शामिल हैं। नीतीश कैबिनेट में 6 पद खाली बता दें कि नीतीश कैबिनेट में इस समय 6 पद खाली हैं। इस समय बीजेपी से 15, जेडीयू से 13, हम से 1 और 1 निर्दलीय मंत्री है। बिहार विधानमंडल में 28 फरवरी से बजट सत्र की शुरुआत होगी जोकि 28 मार्च तक चलेगा। इस दौरान सरकार आर्थिक सर्वेक्षण और बजट पेश करेगी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read