‘मुस्लिम मर्द हिजाब पहनें, होली पर रंग नहीं लगेगा’; UP के मंत्री का चौंकाने वाला बयान BJP Minister Statement: होली वाले दिन जुमे की नमाज पड़ रही है, इसलिए मुस्लिम समुदायों में होली और नमाज को लेकर गफलत मची हुई, क्योंकि मुस्लिमों को उस दिन नमाज के लिए घर से निकलने पर रंग लगने का डर है।
Politics
‘मुस्लिम मर्द हिजाब पहनें, होली पर रंग नहीं लगेगा’; UP के मंत्री का चौंकाने वाला बयान
‘मुस्लिम मर्द हिजाब पहनें, होली पर रंग नहीं लगेगा’; UP के मंत्री का चौंकाने वाला बयान BJP Minister Statement: होली वाले दिन जुमे की नमाज पड़ रही है, इसलिए मुस्लिम समुदायों में होली और नमाज को लेकर गफलत मची हुई, क्योंकि मुस्लिमों को उस दिन नमाज के लिए घर से निकलने पर रंग लगने का डर है। इसे लेकर उत्तर

Article Advertisement
Article Advertisement
इसे लेकर उत्तर प्रदेश के मंत्री ने मुस्लिम मर्दाें को एक सलाह दी है।
Minister Raghuraj Singh Statement: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री रघुराज सिंह ने एक विवादित बयान दिया है।
उन्होंने कहा है कि मुस्लिम मर्द महिलाओं की तरह हिजाब पहनकर होली वाले दिन घर से निकलेंगे तो उन्हें रंग नहीं लगेगा।
उनकी टोपी और शरीर रंग से बचा रहेगा।
रघुराज सिंह भाजपा के नेतृत्व वाली योगी आदित्यनाथ सरकार में श्रम एवं सेवायोजना विभाग के दर्जा प्राप्त मंत्री हैं, जिनके बयान की सियासी गलियारों में खूब चर्चा हो रही है।
उन्होंने सोमवार को अलीगढ़ में मीडिया से बात करते हुए यह बयान दिया था।
मंत्री रघुराज ने मीडिया से बातचीत में यह कहा ABP की रिपोर्ट के अनुसार, मंत्री रघुराज ने कहा कि अगर सफेद टोपी वालों को रंग से डर लगता है और उन्हें होली वाले दिन नमाज पढ़ने के लिए घर से बाहर निकलना है।
वे रंग से बचना चाहते हैं तो नमाज घर में ही पढ़ें या फिर महिलाओं की तरह हिजाब पहनकर घर से निकलें।
होली पर तो मस्जिद का भी तिरपाल से कवर कर दिया जाता है तो मुस्लिम मर्द खुद को हिजाब से कवर कर सकते हैं तो सफेद कपड़ों पर गुलाल नहीं लगेगा, क्योंकि होली खेलने वाले यह नहीं देखते कि रंग उड़ने के बाद कहां और किस पर गिर रहा है?
होली के सेलिब्रेशन में बाधा बनने वालों के लिए 3 जगह और हैं।
वे या तो जेल चले जाएं या प्रदेश छोड़ दें या यमराज के पास सूची में अपना नाम लिखवा दें।
संभल में CO अनुज चौधरी ने दिया था बयान बता दें कि इससे पहले गत 6 मार्च को संभल में पीस कमेटी की बैठक में CO अनुज चौधरी ने एक बयान दिया था।
उन्होंने कहा था कि शुक्रवार हर साल में करीब 50 से ज्यादा बार आता है, लेकिन होली का त्योहार एक बार ही आता है।
अगर मुस्लिमों को रंग से परहेज है तो वे नमाज अपने घर में रहकर ही पढ़ा करें।
जो होली खेल सकता हो, जिसका दिल बड़ा हो, वही होली के दिन घर से बाहर निकले, अन्यथा घर में ही रहें।
घर में ही नमाज पढ़ें।
कोरोना काल में जब लॉकडाउन लगा था, तब भी तो घर में नमाज पढ़ते थे।
अनुज चौधरी के इस बयान का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी समर्थन किया था।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
