अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

टीम इंडिया, पाकिस्तान और PM की बिरयानी… तेजस्वी के तंज पर बीजेपी ने दिया करारा जवाब

टीम इंडिया, पाकिस्तान और PM की बिरयानी… तेजस्वी के तंज पर बीजेपी ने दिया करारा जवाब BJP on Tejashwi Yadav Indian Team Pakistan Visit: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में हिस्सा लेने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान जाएगी या नहीं? यह सवाल पिछले कई दिनों से चर्चा में है। ज्यादातर लोगों ने टीम इंडिया के पाकिस्

टीम इंडिया, पाकिस्तान और PM की बिरयानी… तेजस्वी के तंज पर बीजेपी ने दिया करारा जवाब

Article Advertisement

टीम इंडिया, पाकिस्तान और PM की बिरयानी… तेजस्वी के तंज पर बीजेपी ने दिया करारा जवाब BJP on Tejashwi Yadav Indian Team Pakistan Visit: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में हिस्सा लेने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान जाएगी या नहीं?

Article Advertisement

यह सवाल पिछले कई दिनों से चर्चा में है। ज्यादातर लोगों ने टीम इंडिया के पाकिस्तान दौरे पर आपत्ती जताई है। भारत सरकार ने भी दो टूक शब्दों में टीम इंडिया के पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया है। इसी मुद्दे को ढाल बनाकर बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। तेजस्वी का बयान टीम इंडिया के पाकिस्तान दौरे का जिक्र करते हुए तेजस्वी ने कहा कि खेलकूद में राजनीति करना ठीक नहीं है। हम यही चाहते हैं कि हमारे देश में अन्य देशों के लोग खेलने आएं। कोई कहीं भी खेलने जाए, इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। हम लोग सभी के साथ खेलते हैं। हमारी टीम ओलंपिक में हिस्सा लेती है। वहां युद्ध नहीं खेल होता है। जहां तक बात टीम इंडिया के पाकिस्तान जाने की है, तो उन्हें जरूर जाना चाहिए। क्या पहले भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान नहीं गई है। पहले भी वो लोग जाते रहें हैं, हम लोग भी जाते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिरयानी खाने पाकिस्तान जाएं, तो अच्छी बात है, लेकिन भारतीय टीम क्रिकेट खेलने जाए तो नहीं? बीजेपी ने दिया जवाब वहीं अब तेजस्वी के बयान पर न सिर्फ खेल जगत बल्कि राजनीति में भी जवाब-सवाल का सिलसिला शुरू हो गया है। बिहार के बीजेपी विधायक पवन जायसवाल ने तेजस्वी पर पलटवार किया है। पवन जायसवाल ने कहा कि टीम इंडिया पाकिस्तान जाएगी या नहीं, इसका फैसला तेजस्वी यादव नहीं करेंगे। ये टीम को तय करने दें कि वो कहां खेलना चाहते हैं। टीम इंडिया ने सुनाया फैसला बता दें कि भारत सरकार ने सुरक्षा के लिहाज से भारतीय टीम के क्रिकेटरों को पाकिस्तान भेजने से मना कर दिया था। कई पूर्व क्रिकेटरों ने भी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया था। टीम इंडिया ने भी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया है। खबरों की मानें तो ICC अब हाइब्रिड मॉडल पर चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन कर सकता है, जिसमें भारत के मैच दूसरे देश में करवाए जाएंगे।    

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read