BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारनेपाल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर बोले खान सर- मेरे पैरों तले जमीन खिसकीबिहार में उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, सभी प्रोफेसरों की होगी ट्रेनिंगबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारनेपाल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर बोले खान सर- मेरे पैरों तले जमीन खिसकीबिहार में उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, सभी प्रोफेसरों की होगी ट्रेनिंग
Politics

उत्तराखंड भाजपा विधायक दल शनिवार को करेगा अपने नए नेता का चयन

Published: 4/7/2021, 7:11:24 am183 viewsSeemanchal Live

उत्तराखंड भाजपा विधायक दल शनिवार को करेगा अपने नए नेता का चयन देहरादून, तीन जुलाई (भाषा) तीरथ सिंह रावत के उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद से शुक्रवार को इस्तीफा देने के बाद उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की आज यानी शनिवार दोपहर को बैठक होगी, जिसमें नए नेता का चयन किया जाएगा। रावत ने राज

उत्तराखंड भाजपा विधायक दल शनिवार को करेगा अपने नए नेता का चयन
उत्तराखंड भाजपा विधायक दल शनिवार को करेगा अपने नए नेता का चयन देहरादून, तीन जुलाई (भाषा) तीरथ सिंह रावत के उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद से शुक्रवार को इस्तीफा देने के बाद उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की आज यानी शनिवार दोपहर को बैठक होगी, जिसमें नए नेता का चयन किया जाएगा। रावत ने राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को शुक्रवार देर रात 11 बजे के बाद अपना इस्तीफा सौंप दिया था। उन्हें भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने बुधवार को दिल्ली बुलाया था। उन्होंने दिल्ली से लौटने के बाद अपना इस्तीफा सौंपा। विधायक दल की बैठक शनिवार को अपराह्न तीन बजे भाजपा मुख्यालय में आरंभ होगी, जिसमें केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और भाजपा महासचिव एवं उत्तराखंड के प्रभारी दुष्यंत गौतम मौजूद रहेंगे। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक करेंगे। पार्टी के सभी विधायकों को शनिवार की बैठक में उपस्थित रहने को कहा गया है। विधायक दल के नेता के लिए करीब छह विधायक संभावित दावेदार माने जा रहे हैं। इनमें चौबट्टाखाल से विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, श्रीनगर से विधायक धन सिंह रावत और खटीमा से विधायक पुष्कर सिंह धामी शामिल हैं। पार्टी नेताओं के एक समूह ने पूर्व मुख्यमंत्री और डोईवाला से विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत के नाम का भी सुझाव दिया है। उनका तर्क है कि जब आगामी विधानसभा चुनाव में एक साल से भी कम समय बचा है, तब ऐसे में किसी नए उम्मीदवार पर दांव लगाने के बजाय रावत को इस पद की जिम्मेदारी सौंपना उचित होगा, क्योंकि उनके पास राज्य के मामलों को संभालने का अनुभव है।

What do you think?

Leave a Comment

Related News

Trending News

Most Read