BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारनेपाल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर बोले खान सर- मेरे पैरों तले जमीन खिसकीबिहार में उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, सभी प्रोफेसरों की होगी ट्रेनिंगबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारनेपाल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर बोले खान सर- मेरे पैरों तले जमीन खिसकीबिहार में उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, सभी प्रोफेसरों की होगी ट्रेनिंग
World

नागरिकता कानून को लेकर विदेशी मीडिया में सरकार का पक्ष रखेगी भारतीय जनता पार्टी

Published: 3/1/2020, 11:14:20 am470 viewsSeemanchal Live

नागरिकता कानून को लेकर विदेशी मीडिया में सरकार का पक्ष रखेगी भारतीय जनता पार्टी नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विदेशी मीडिया में कई झूठी और भ्रामक खबरें छपने पर सरकार और भाजपा दोनों सक्रिय हो गई हैं। मामले का संज्ञान लेते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से विदेश मंत्रालय को निर्देश दिए गए हैं। इन निर

नागरिकता कानून को लेकर विदेशी मीडिया में सरकार का पक्ष रखेगी भारतीय जनता पार्टी
नागरिकता कानून को लेकर विदेशी मीडिया में सरकार का पक्ष रखेगी भारतीय जनता पार्टी नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विदेशी मीडिया में कई झूठी और भ्रामक खबरें छपने पर सरकार और भाजपा दोनों सक्रिय हो गई हैं। मामले का संज्ञान लेते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से विदेश मंत्रालय को निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों में विदेशों में स्थित भारतीय दूतावास और वाणिज्य दूतावास को उस देश के मीडिया संस्थानों से संपर्क साधने और कानून के बारे में सरकार के विचारों से अवगत कराने को कहा गया है। इस मुहिम की जिम्मेदारी खुद विदेश मंत्री एस. जयशंकर संभाल रहे हैं। इधर, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने भी विदेशी मीडिया में छवि सुधारने और सरकार के विचारों को उन तक पहुंचाने के लिए प्रवक्ताओं की एक कमेटी गठित की है। यह कमेटी विदेशी मीडिया प्रतिनिधियों से बात करेगी और भारत सरकार का पक्ष रखेगी। इस कमेटी का नेतृत्व सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर कर रहे हैं। कमेटी में जी.वी.एल. नरसिम्हा राव और सुधांशु त्रिवेदी को रखा गया है। जावड़ेकर के मुताबिक, वह जल्द ही विदेशी मीडियाकर्मियों से मिलेंगे और सरकार का पक्ष रखेंगे। सूचना प्रसारण मंत्रालय से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुश्किल ये है कि विदेशी मीडिया एक तरफा खबर छाप रही है। ये सरकार से न तो संपर्क साधते हैं और न ही उनका पक्ष छापते हैं। ऐेसे में भर्म की स्थिति पैदा हो रही है, जिसको दूर किया जाना जरूरी है। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Related News

Trending News

Most Read