ट्रेन के इंतजार में थे लोग, अचानक जोरदार धमाका हुआ और…पाकिस्तान में विस्फोट का CCTV वीडियो Blast CCTV Video Viral: पाकिस्तान में क्वेटा रेलवे स्टेशन पर धमाके का CCTV वीडियो सामने आया है।
इस वीडियो को देखकर एक बार तो रौंगटे खड़े हो जाएंगे।
इस धमाके का आतंकी हमला बताया गया है, जिसकी जिम्मेदारी भी ले ली गई है।
Pakistan Railway Station Blast CCTV Video: पाकिस्तान में एक बार फिर आतंकी हमला हुआ है।
बलूचिस्तान प्रांत में क्वेटा शहर में रेलवे स्टेशन पर आज भीषण विस्फोट हुआ, जिसका CCTV वीडियो सामने आया है।
इस वीडियो में देख सकते हैं कि प्लेटफार्म पर ट्रेन आने वाली है।
ट्रेन का इंतजार कर रहे लोग सामान समेटने लगते हैं कि अचानक जोरदार धमाका हो जाता है।
इसके बाद स्टेशन पर चीख पुकार मच जाती है।
लोग इधर-उधर भागने लगाते हैं।
इस धमाके में अब तक 24 लोगों की मौत होने की खबर है।22 शव मिलने की पुष्टि हो चुकी है।
धमाके में 30 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं।
धमाके को आतंकी हमला बताया गया है और इस हमले की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी ने ली है।
- पेशावर जाने वाली ट्रेन आ रही थी प्लेटफार्म पर मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, क्वेटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) मुहम्मद बलूच ने आतंकी हमले की पुष्टि की।
उन्होंने बताया कि पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम प्रांतों में पिछले कुछ समय से आतंकवादी हमलों में काफी वृद्धि हुई है।
देश के इस हिस्से में अलगाववादी विद्रोह भी बढ़ रहा है।
आज सुबह क्वेटा रेलवे स्टेशन पर जो आतंकी हमला हुआ है, वह काफी भीषण था।
यह हमला तब हुआ, जब पेशावर जाने वाली जाफर एक्सप्रेस प्लेटफार्म पर आने वाली थी और लोग ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।
क्वेटा के सिविल अस्पताल में इस समय हालात काफी खराब है।
वहीं विस्फोट से रेलवे स्टेशन को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
राष्ट्रपति रजा गिलानी के जांच के आदेश मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आतंकी हमले की जानकारी मिलते ही राष्ट्रपति सैयद यूसुफ रजा गिलानी ने क्वेटा प्रशासन से बात की।
उन्होंने हमले की निंदा की और जांच करके रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए।
बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती भी हादसास्थल पर पहुंचे और उन्होंने हमले की जांच के आदेश दिए।
उन्होंने संकल्प लिया कि वे अपने प्रांत अलगाववाद और आतंकवाद को खत्म करके रहेंगे।
वहीं राष्ट्रपति ने कहा कि आतंकी मानवता के दुश्मन हैं।
निर्दोष लोगों को मारकर आतंकी खुद को महान समझते हैं।
पाकिस्तान से आतंकवादियों का खात्मा कर देंगे।
Article Advertisement
Politics
ट्रेन के इंतजार में थे लोग, अचानक जोरदार धमाका हुआ और…पाकिस्तान में विस्फोट का CCTV वीडियो
ट्रेन के इंतजार में थे लोग, अचानक जोरदार धमाका हुआ और…पाकिस्तान में विस्फोट का CCTV वीडियो Blast CCTV Video Viral: पाकिस्तान में क्वेटा रेलवे स्टेशन पर धमाके का CCTV वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर एक बार तो रौंगटे खड़े हो जाएंगे। इस धमाके का आतंकी हमला बताया गया है, जिसकी जिम्मेदारी भी ले ल

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
