अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

Entertainment

बिहार बोर्ड एग्जाम 2020: मैट्रिक परीक्षा के पहले परीक्षार्थी देंगे मॉक टेस्ट

बिहार बोर्ड एग्जाम 2020: मैट्रिक परीक्षा के पहले परीक्षार्थी देंगे मॉक टेस्ट बिहार में मैट्रिक परीक्षा के पहले परीक्षार्थी अब अपना सही आकलन खुद कर पायेंगे। परीक्षा के दौरान किस तरह की गलतियों से उन्हें बचना है, इसकी जानकारी भी परीक्षार्थी को खुद मिल सकेगी। पहली बार मैट्रिक परीक्षा के पहले परीक्षार्थ

बिहार बोर्ड एग्जाम 2020: मैट्रिक परीक्षा के पहले परीक्षार्थी देंगे मॉक टेस्ट

Article Advertisement

बिहार बोर्ड एग्जाम 2020: मैट्रिक परीक्षा के पहले परीक्षार्थी देंगे मॉक टेस्ट बिहार में मैट्रिक परीक्षा के पहले परीक्षार्थी अब अपना सही आकलन खुद कर पायेंगे। परीक्षा के दौरान किस तरह की गलतियों से उन्हें बचना है, इसकी जानकारी भी परीक्षार्थी को खुद मिल सकेगी। पहली बार मैट्रिक परीक्षा के पहले परीक्षार्थियों के लिए मॉक टेस्ट की व्यवस्था की जाएगी। इसकी तैयारी बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने शुरू कर दी है। स्कूलों में मॉक टेस्ट 15 नवंबर से शुरू होगा। ज्ञात हो कि मैट्रिक की सेंटअप परीक्षा सात नवंबर से शुरू होगी। इसके बाद मॉक टेस्ट शुरू किया जाएगा। इसमें एक दिन तीन घंटे की परीक्षा छात्र देंगे। उसके बाद परीक्षा के दौरान छात्रों द्वारा की जाने वाली गलतियों को देखकर उन्हें सुधारा जायेगा। मॉक टेस्ट का शेड्यूल बिहार शिक्षा परियोजना परिषद और इकोवेशन संस्था तैयार कर रही है। इकोवेशन के रितेश कुमार ने बताया कि नवंबर से दिसंबर तक मॉक टेस्ट होगा। छात्रों की खामियों को दूर किया जायेगा। हर जिले के 25 से 30 स्कूल चयनित मॉक टेस्ट के लिए हर जिले से 25 से 30 स्कूल चयनित किये जायेंगे। उन स्कूलों को मौका दिया जायेगा, जहां पर स्मार्ट क्लास नियमित रूप से चल रही है तथा स्मार्ट क्लास का रिस्पांस राज्यभर में बेहतर है। इस साल राज्यभर के 1140 स्कूलों में मॉक टेस्ट शुरू होगा। क्रैस कोर्स से परीक्षा की तैयारी को दिया जाएगा अंतिम रूप पटना जिले की ओर से मैट्रिक की तैयारी के लिए क्रैस कोर्स कराया जायेगा। डीपीओ नीरज कुमार ने बताया कि फरवरी में मैट्रिक परीक्षा होगी। इससे पहले क्रैस कोर्स कराया जायेगा। क्रैस कोर्स के लिए सिलेबस तैयार किया जा रहा है। ज्ञात हो कि पटना जिले में 256 हाईस्कूल और प्लस टू स्कूल हैं। क्रैस कोर्स की जानकारी जल्द ही स्कूलों को दी जायेगी। ये होंगे फायदे -तीन घंटे की परीक्षा होगी, छात्र अपनी गलतियां देख पाएंगे -छात्र-छात्राओं से कठिन चैप्टर का रिवीजन कराया जाएगा - उन चैप्टरों पर फोकस होगा, जिसने प्रश्न अधिक आएंगे - मॉक टेस्ट बिहार बोर्ड के परीक्षा पैटर्न पर आधारित रहेगा - ओएमआर शीट भरवाने के लिए भी समय दिये जाएंगे मैट्रिक परीक्षा की तैयारी के लिए मॉक टेस्ट कराया जायेगा। इसके लिए स्कूलों को सूचना दी जा रही है। तीन घंटे की परीक्षा विद्यार्थी दे पायेंगे और अपना आकलन कर पायेंगे। स्मार्ट क्लास के माध्यम से मॉक टेस्ट होगा स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read