Maharaj: विवादों में फंसी आमिर खान के बेटे जुनैद की पहली फिल्म, जानें किस वजह से उठ रही बैन की मांग?
आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म रिलीज से पहले विवादों में फंस गई है. सोशल मीडिया पिता-बेटे को ट्रोल किया जा रहा है. आमिर खान (Aamir Khan) के बेटे जुनैद खान (Junaid Khan) जल्द ही फिल्म महाराज (Maharaj) से डेब्यू करने जा रहे हैं. फिल्म 14 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज के लिए तैयार है. लेकिन अभी तक ना तो इसका टीजर सामने आया और ना ही ट्रेलर रिलीज किया गया. दरअसल, यह फिल्म विवादों में फंसती नजर आ रही है और मेकर्स कंट्रोवर्सी से बचने के लिए फिल्म को बिना किसी प्रमोशन के फिल्म रिलीज कर रहे हैं. लेकिन फिल्म के रिलीज से एक दिन पहले इसपर रोक लगाने की मांग की जा रही है. इसी के साथ एक्टर आमिर खान को भी सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है. चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
Entertainment
Maharaj: विवादों में फंसी आमिर खान के बेटे जुनैद की पहली फिल्म, जानें किस वजह से उठ रही बैन की मांग?
Maharaj: विवादों में फंसी आमिर खान के बेटे जुनैद की पहली फिल्म, जानें किस वजह से उठ रही बैन की मांग? आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म रिलीज से पहले विवादों में फंस गई है. सोशल मीडिया पिता-बेटे को ट्रोल किया जा रहा है. आमिर खान (Aamir Khan) के बेटे जुनैद खान (Junaid Khan) जल्द ही फिल्म महाराज (Mah

Article Advertisement
Article Advertisement
क्या है पूरा माजरा?
दरअसल, माजरा ये है कि फिल्म को लेकर कुछ दिनों पहले विश्व हिन्दू परिषद के बजरंग दल ने मेकर्स को चेतावनी दी थी. उनकी मांग थी कि फिल्म रिलीज से पहले उन्हें दिखाई जाए. क्योंकि उनका मानना है कि 'महाराज' में हिन्दू धर्म के लीडर को लेकर कुछ नेगेटिव बातें दिखाई गई हैं, साथ ही फिल्म में साधु संत और वल्लभ संप्रदाय की बदनामी की गई है. ऐसे में समिति ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर फिल्म की वजह से कानून व्यवस्था बिगड़ी तो इसके लिए यशराज फिल्म्स और नेटफ्लिक्स जिम्मेदार होंगे. इसी के चलते नेटफ्लिक्स फिल्म का कम से कम प्रमोशन कर रहा है ताकि विवाद ना हो. फिल्म में ये कलाकार आएंगे नजर फिल्म महाराज 14 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जानी है. फिल्म में जुनैद के अलावा, जयदीप अहलावत और शालिनी पांडे लीड रोल में हैं, जबकि शर्वरी वाघ कैमियो रोल में नजर आएंगी. फिल्म से एक्टर का कुछ दिन पहले फर्स्ट लुक रिलीज किया गया था. पोस्टर में जयदीप अहलावत भी शानदार अवतार में दिखाई दे रहे हैं. फैंस लंबे समय से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. BoycottNetflix कर रहा ट्रेंड हाल ही में #BoycottNetflix एक्स पर ट्रेंड करने लगा और हिंदू कार्यकर्ताओं फिल्म महाराज पर आपत्ति जता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'सनातन धर्म का अपमान नहीं सहेगा अब हिंदुस्तान. दूसरे यूजर ने लिखा,'एक पिता (आमिर खान) फिल्म 'पीके' रिलीज करके भगवान शिव का मजाक उड़ाते हैं और उनका बेटा फिल्म 'महाराज' रिलीज करके हिंदू धर्म, सांस्कृतिक परंपरा को बदनाम करता है!
इस फिल्म का बहिष्कार होना चाहिए.' यूजर्स को ऐसा लग रहा है कि इसमें धार्मिक नेताओं और साधुओं को नकारात्मक रूप में दिखाया गया है.
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क

Entertainment
मुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभार

Entertainment
जुहू बीच पर छठ महापर्व में पहुंचीं तमन्ना भाटिया, कहा — "भक्तों को उनकी आस्था के लिए धन्यवाद देने आई हूं

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Seemanchal
उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
