अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Entertainment

कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए अक्षय कुमार

अभिनेता अक्षय कुमार ने रविवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और घर में पृथक-वास में रह रहे हैं। अभिनेता ने ट्वीट किया, ‘‘सभी को यह सूचित करना चाहता हूं कि आज सुबह मैं कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया हूं। मैंने सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए स्वयं को तत्काल पृथक-वास में रख लिया

कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए अक्षय कुमार

Article Advertisement

अभिनेता अक्षय कुमार ने रविवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और घर में पृथक-वास में रह रहे हैं। अभिनेता ने ट्वीट किया, ‘‘सभी को यह सूचित करना चाहता हूं कि आज सुबह मैं कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया हूं।

Article Advertisement

मैंने सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए स्वयं को तत्काल पृथक-वास में रख लिया है। मैं घर में पृथक-वास में रह रहा हूं और आवश्यक चिकित्सकीय मदद ले रहा हूं।’’ ‘राम सेतु’ की शूटिंग कर रहे अक्षय ने अपने संपर्क में आए सभी लोगों से अपनी जांच कराने की अपील की है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने संपर्क में आए सभी लोगों से अपनी जांच कराने और अपना ध्यान रखने का अनुरोध करता हूं।’’ अक्षय से पहले रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, आदित्य नारायण, रूपाली गांगुली, कार्तिक आर्यन और आमिर खान समेत कई बॉलीवुड अभिनेता हाल में संक्रमित पाए गए हैं। महाराष्ट्र में शनिवार को संक्रमण के 49,447 नए मामले सामने आए, जो अब तक सामने आए सर्वाधिक दैनिक मामले हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 29,53,523 हो गई है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read