अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Sitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारSitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Article Advertisement

Sports

बोल्ट को आईपीएल के बचे हुए मैचों में खेलने की उम्मीद

बोल्ट को आईपीएल के बचे हुए मैचों में खेलने की उम्मीद माउंट मोनगानुई, एक जून (भाषा) मुंबई इंडियन्स के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने कोरोना वायरस मामलों के कारण निलंबित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बचे हुए मैचों में खेलने की इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि अगर मौका मिला तो इसके लिए वह यूएई जाना चाहेंगे।

बोल्ट को आईपीएल के बचे हुए मैचों में खेलने की उम्मीद

Article Advertisement

बोल्ट को आईपीएल के बचे हुए मैचों में खेलने की उम्मीद माउंट मोनगानुई, एक जून (भाषा) मुंबई इंडियन्स के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने कोरोना वायरस मामलों के कारण निलंबित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बचे हुए मैचों में खेलने की इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि अगर मौका मिला तो इसके लिए वह यूएई जाना चाहेंगे। न्यूजीलैंड के बायें हाथ के इस तेज गेंदबाज ने पिछले सत्र में यूएई में शानदार प्रदर्शन किया था जिससे टीम चैम्पियन बनी थी। उन्होने 2020 आईपीएल में 15 मैचों में 25 विकेट लिये थे। आईपीएल के बायो-बबल में कोविड-19 के कई मामले आने के बाद मई के पहले सप्ताह में इसे निलंबित कर दिया गया था। बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) ने इसके बचे हुए मैचों को सितंबर-अक्टूबर में यूएई में करने की घोषणा की है। आईपीएल के 55 मैचों में 71 विकेट लेने वाले बोल्ट ने कहा, ‘‘ऐसा लग रहा है कि टूर्नामेंट यूएई में होगा, जहां पिछली बार इसका शानदार आयोजन हुआ था। अगर मौका मिला तो मैं फिर से टीम से जुड़कर अपने अभियान को शानदार तरीके से खत्म करने की कोशिश करूंगा। उन्होंने कहा, ‘‘ वहां चीजें (भारत में कोविड-19 मामले) अचानक से बढ़ गयी। मैं आईपीएल में मौका मिलने को लेकर काफी शुक्रगुजार हूं।’’ आईपीएल के दौरान न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सेफर्ट भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये थे। बोल्ट ने कहा, ‘‘ टिम के साथ जो हुआ वह काफी निराशाजनक था। वह काफी निराश थे। आप अकेले रहने के अहसास की कल्पना कर सकते हैं क्योंकि वास्तव में यह नहीं पता था कि आप घर कैसे और कब पहुंचेंगे। अभी खेल के साथ यह जोखिम है।’’ पिछले सत्र में मुंबई को चैम्पियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले इस गेंदबाज ने कहा, ‘‘ मुझे भारतीय संस्कृति और प्रशंसकों से प्यार है, लेकिन इस बार यह एक अलग तरह का नजारा था। स्टेडियन जाने के रास्ते में प्रशंसकों की भीड़ की तुलना में सड़कों पर बहुत सन्नाटा था। यह निश्चित रूप से अलग था।’’

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read