3 एयरलाइंस की फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां Bomb Threat to Flight: देश में एक बार फिर 30 उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।
इनमें इंडिगो, विस्तारा और एयर इंडिया की घरेलू और अंतराष्ट्रीय उड़ानें शामिल हैं।
Bomb Threat Air India Indigo Vistara Flight: इंडिगो, विस्तारा और एआई की 30 उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।
न्यूज एजेंसी पीटीआई की मानें तो इनमें इंडिगो, विस्तारा और एयर इंडिया की घरेलू और अंतराष्ट्रीय उड़ानें शामिल हैं।
बता दें कि पिछले 8 दिनों में 120 से ज्यादा विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।
इंडिगो ने प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार को उनकी चार उड़ानों को सुरक्षा से जुड़े अलर्ट मिले।
इनमें मंगलुरु से मुंबई आ रही 6 ई 164 फ्लाइटए हैदराबाद से जेद्दा आ रही 6 ई 67 फ्लाइटए अहमदाबाद से जेद्दा से जा रही 6 ई 75 और लखनऊ से पुणे आ रही 6 ई 118 शामिल हैं।
कानून में संशोधन की तैयारी में सरकार वहीं विस्तार और एयर इंयिा के प्रवक्ताओं ने कहा कि सोमवार को कुछ उड़ानों को सोशल मीडिया पर सुरक्षा संबंधी धमकी मिली थी।
सभी प्रोटोकाॅल का सख्ती से पालन किया जाएगा।
वहीं इस मामले को लेकर नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने कहा कि धमकियां भले ही फर्जी हैं, लेकिन हम इसे हल्के में नहीं ले सकते।
हम इसके खिलाफ सख्त कानून लाएंगे।
बता दें कि सोमवार को केंद्रीय मंत्री नायूड ने कहा ऐसे धमकी देने वाले नो फ्लाई लिस्ट में शामिल किए जा सकते हैं।
सरकार विमानन नियमों और नागरिक विमानन सुरक्षा के विरूद्ध बने कानून 1982 में संशोधन की योजना बना रही है।
उन्होंने कहा कि नागर विमानन इस मुद्दे पर लगातार गृह मंत्रालय के संपर्क में है।
अब तक सरकार ने लिए ये एक्शन वहीं लगातार मिल रही धमकियों के बाद गृह मंत्रालय ने 16 अक्टूबर को एनआईए और आईबी से रिपोर्ट मांगी है।
19 अक्टूबर को ब्यूरो आॅफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी ने सभी एयरलाइंस कंपनियों के सीईओ के साथ बैठक की और धमकियों से निपटने को लेकर चर्चा की।
इसके बाद केंद्र सरकार ने डीजीसीए के सचिव को पद से हटा दिया।
इस मामले में अब तक मुंबई पुलिस ने 1 शख्स को और केरल पुलिस ने कोच्चि एयरपोर्ट से 1 शख्स को बम की झूठी धमकी देने के आरोप में अरेस्ट किया है।
Article Advertisement
Politics
3 एयरलाइंस की फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां
3 एयरलाइंस की फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां Bomb Threat to Flight: देश में एक बार फिर 30 उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इनमें इंडिगो, विस्तारा और एयर इंडिया की घरेलू और अंतराष्ट्रीय उड़ानें शामिल हैं। Bomb Threat Air India Indigo Vistara Flight: इंडिगो, विस्

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
