अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Seemanchal

बीपीएससी 65वीं प्रीलिम्स की आंसर-की जारी

बीपीएससी 65वीं प्रीलिम्स की आंसर-की जारी BPSC 65th PT Answer Key 2019: बिहार लोक सेवा आयोग ने (BPSC) 65वीं प्रीलिम्स परीक्षा ( BPSC 65th PT ) की आंसर-की जारी कर दी है। यह परीक्षा 15 अक्टूबर को राज्य के 35 जिलों के 718 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी। जिन परीक्षार्थियों ने यह परीक्षा दी थी वह आंसर-

बीपीएससी 65वीं प्रीलिम्स की आंसर-की जारी

Article Advertisement

बीपीएससी 65वीं प्रीलिम्स की आंसर-की जारी BPSC 65th PT Answer Key 2019: बिहार लोक सेवा आयोग ने (BPSC) 65वीं प्रीलिम्स परीक्षा ( BPSC 65th PT ) की आंसर-की जारी कर दी है। यह परीक्षा 15 अक्टूबर को राज्य के 35 जिलों के 718 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी। जिन परीक्षार्थियों ने यह परीक्षा दी थी वह आंसर-की को 29 अक्टूबर यानी आज से www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। बीपीएससी ने 28 अक्टूबर को नोटिस जारी कर यह जानकारी दी। बीपीएससी की सामान्य अध्ययन विषय की प्रश्न पत्र सीरीज ए, बी, सी और डी के उत्तर www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर देखें जा सकते हैं। यूं दर्ज कराएं आपत्ति अगर किसी प्रश्न के उत्तर के प्रति किसी उम्मीदवार को आपत्ति है तो वह उसे 11 नवंबर शाम 5 बजे तक दर्ज करा सकता है। उम्मीदवार को अपनी आपत्ति स्पीड पोस्ट के माध्यम से इस पते पर भेजनी होगी- संयुक्त सचिव सह परीक्षा नियंत्रक, बिहार लोक सेवा आयोग, जवाहर लाल नेहरु मार्ग (बेली रोड), पटना- 800001 ये आंसर की प्रोविजनल है। सभी आपत्तियों पर विचार करने और एक्सपर्ट्स से सलाह-मशविरा करने के बाद एक फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी। आयोग के संयुक्त सचिव अमरेंद्र कुमार ने बताया कि छात्रों को किसी प्रश्नों के ऊतर को लेकर किसी तरह की आपत्ति है तो वे सम्बंधित उत्तरपुस्तिका या किताब का जिक्र जरूर करना होगा। ताकि उस पर विचार किया जा सके। समय बीतने पर किसी तरह की आपत्ति स्वीकार नहीं किया जाएगा बता दें कि बिहार लोक सेवा आयोग की 65वीं प्रारंभिक परीक्षा हाल ही में शांतिपूर्ण तरीके से हुई। परीक्षा में छात्रों की उपस्थिति 70 प्रतिशत रही थी। परीक्षा समयानुसार दोपहर 12 बजे शुरू हो गई थी। परीक्षा में पूछे गये सवाल उच्चस्तरीय थे। कुछ सवालों को लेकर परीक्षार्थियों में संशय की स्थिति थी। खासकर पांचवें विकल्प को लेकर परीक्षार्थियों में थोड़ी परेशानी रही थी। वहीं परीक्षा में सबसे अधिक सवाल बिहार के इतिहास से मुतल्लिक पूछे गये थे। इतिहास में सर्वाधिक प्रश्न आधुनिक भारत के इतिहास से संबंधित थे। वहीं अर्थव्यवस्था एवं भूगोल के आंकड़ों से संबंधित सवालों की संख्या भी अधिक थी। अर्थव्यवस्था में समसामयिकी के अधिकतर प्रश्न थे। विज्ञान में तीन खंडों को मिलाकर प्रश्नों की संख्या बराबर थी। जनगणना 2011 से संबंधित कई प्रश्न पूछे गये थे। मानसिक योग्यता एवं तर्कशक्ति परीक्षण में मैट्रिक स्तर के प्रश्न पूछे गये थे। परीक्षा विशेषज्ञ डा. वीसी झा और डॉ. एम रहमान की मानें तो पूछे गये प्रश्नों के आधार पर देखा जाए तो सामान्य श्रेणी का कटऑफ 100 से 105 तक जाने की संभावना बताई थी। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read