अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार'एक बिहारी सब पे भारी' असं का म्हणाला सोनू सूद ? मुंबईतील जुहू बीचवर आयोजित छठ महापर्वाच्या सोहळ्यात अभिनेता सोनू सूद सहभागी झाले. यावेळी त्यांनी बिहारच्या लोकांचे कौतुक करत 'एक बिहारकप्तानी में इतिहास रचने के बाद बिहार टीम से OUT हुए वैभव सूर्यवंशी... रेलवे के खिलाफ नहीं खेले, जानें पूरा मामला
Jobs

BPSC 71वीं प्रारंभिक परीक्षा 2025: 13 सितंबर को होगी परीक्षा, DSP और SDM बनने का सुनहरा मौका

पटना: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा की तारीख तय हो गई है। परीक्षा 13 सितंबर 2025 (शनिवार) को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक राज्यभर के 37 जिलों में आयोजित होगी। इस परीक्षा के लिए आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और पारदर्शिता पर विशेष जोर दिया है। परीक्षा का

BPSC 71वीं प्रारंभिक परीक्षा 2025: 13 सितंबर को होगी परीक्षा, DSP और SDM बनने का सुनहरा मौका

Article Advertisement

पटना: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा की तारीख तय हो गई है। परीक्षा 13 सितंबर 2025 (शनिवार) को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक राज्यभर के 37 जिलों में आयोजित होगी। इस परीक्षा के लिए आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और पारदर्शिता पर विशेष जोर दिया है।

Article Advertisement

परीक्षा का पैमाना कुल रिक्तियां: 1298 पद कुल परीक्षार्थी: 4,70,528 परीक्षा केंद्र: 912 (37 जिलों में) आयोग के परीक्षा नियंत्रक सत्य प्रकाश शर्मा ने कहा कि सभी अभ्यर्थियों को सुबह 11 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य होगा। इसके बाद प्रवेश बिल्कुल बंद कर दिया जाएगा। साथ ही बायोमेट्रिक उपस्थिति और अंगूठे का निशान मिलान अनिवार्य होगा। गया और बापू परीक्षा परिसर बाहर इस बार गया जिला में परीक्षा केंद्र नहीं बनाए गए हैं। कारण है पितृपक्ष मेला, जिसमें लाखों लोग जुटते हैं। प्रशासनिक जटिलताओं से बचने के लिए यह फैसला लिया गया। वहीं, पटना का बापू परीक्षा परिसर भी इस बार की सूची से बाहर रखा गया है। पिछली 70वीं परीक्षा में इस केंद्र को लेकर गड़बड़ियों की शिकायतें आई थीं। आयोग का कहना है कि पारदर्शिता और निष्पक्षता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। विशेष सुविधाएं दिव्यांग अभ्यर्थियों को उनके गृह जिले में ही केंद्र दिए गए हैं। महिला अभ्यर्थियों के लिए भी सुविधा का ध्यान रखते हुए नजदीकी जिलों में ही परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं। सुरक्षा और निगरानी हर परीक्षा केंद्र पर मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी। प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाओं की कड़ी सुरक्षा की जाएगी। सभी केंद्रों पर CCTV निगरानी और उड़न दस्तों की व्यवस्था रहेगी। शर्मा ने कहा— "आयोग निष्पक्ष और शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के लिए प्रतिबद्ध है। अभ्यर्थी किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।" एडमिट कार्ड और दिशा-निर्देश एडमिट कार्ड 6 सितंबर से आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। अभ्यर्थियों को केंद्र, समय और दिशा-निर्देश वहीं से मिलेंगे। मोबाइल, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी और किसी भी तरह के गैजेट्स ले जाना सख्त वर्जित है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

23 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

20 views

#3

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#4

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

19 views

#5

सोनिया गांधी की किताब में नीतीश कुमार पर टिप्पणी से भड़के संजय झा, बोले- INDIA गठबंधन की नींव उन्होंने रखी थी

19 views

#6

छठ महापर्व को लेकर कटिहार में प्रशासन अलर्ट, विभिन्न प्रखंडों में घाटों की साफ-सफाई और तैयारियों की लगातार हो रही निगरानी

18 views

Most Read