अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

BPSC Exam: शिक्षकों का इंतजार हुआ खत्म, BPSC शिक्षक बहाली के लिए इस दिन से भरे जाएंगे फॉर्म

बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षकों के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. शिक्षक अब 15 जून से लेकर 12 जुलाई तक फॉर्म भर सकते हैं. बताया जा रहा है कि आयोग के बीच दो दिनों तक बैठक हुई थी जिसके बाद ये ऐलान किया गया है.   शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी निकलकर सामने आ रही है. बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षकों के लि

BPSC Exam: शिक्षकों का इंतजार हुआ खत्म, BPSC शिक्षक बहाली के लिए इस दिन से भरे जाएंगे फॉर्म

Article Advertisement

बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षकों के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. शिक्षक अब 15 जून से लेकर 12 जुलाई तक फॉर्म भर सकते हैं. बताया जा रहा है कि आयोग के बीच दो दिनों तक बैठक हुई थी जिसके बाद ये ऐलान किया गया है.   शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी निकलकर सामने आ रही है. बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षकों के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. शिक्षक अब 15 जून से लेकर 12 जुलाई तक फॉर्म भर सकते हैं. बताया जा रहा है कि आयोग के बीच दो दिनों तक बैठक हुई थी जिसके बाद ये ऐलान किया गया है. वहीं, इसके साथ ही एग्जाम के पैटर्न को लेकर भी ऐलान किया गया है. बता दें कि पेपर वन और पेपर टू में अब केवल 120 प्रश्न ही पूछे जाएंगे. इससे पहले 150 प्रश्न पूछे जाते थे. एग्जाम पैटर्न में क्या हुआ बदलाव एग्जाम के पैटर्न को लेकर जो अधिसूचना जारी की गई है उसके अनुसार 120 प्रश्नों में से 80 प्रश्न आपके विषय से होंगे और बाकी के प्रश्न सामान्य अध्ययन से पूछे जाएंगे. एक लाख 70 हजार 461 शिक्षक इस परीक्षा में शामिल होंगे. शिक्षकों से सारे प्रश्न एनसीईआरटी सिलेबस से पूछे जाएंगे. वहीं, इस परीक्षा में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है.   अभ्यर्थियों को दी गई है बड़ी राहत वहीं, राज्य सरकार के तरफ से सीटेट, बीटेक या एसटीईटी पास अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी गई है. किसी कारण से अगर वो परीक्षा नहीं दे पाए हैं तो उन्हें इस परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया गया है, लेकिन सभी अभ्यर्थियों को 31 अगस्त 2023 तक बीएड या डीएलएड के फाइनल परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read