अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Sitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतजमुई में 3,400 करोड़ का निवेश, CM सम्राट के नेतृत्व में बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाने की दिशा में तेजीपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाSitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतजमुई में 3,400 करोड़ का निवेश, CM सम्राट के नेतृत्व में बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाने की दिशा में तेजीपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चा

Article Advertisement

World

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने हैरी और मेगन को बदलाव के लिए वक्त देने पर हुईं राजी

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने हैरी और मेगन को बदलाव के लिए वक्त देने पर हुईं राजी ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने सोमवार को प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल को अलग रहने की अनुमति दे दी। सैंड्रिंघम में दो घंटे लंबी चली बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। सैंड्रिंघम में बुलाई गई आपात ब

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने हैरी और मेगन को बदलाव के लिए वक्त देने पर हुईं राजी

Article Advertisement

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने हैरी और मेगन को बदलाव के लिए वक्त देने पर हुईं राजी ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने सोमवार को प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल को अलग रहने की अनुमति दे दी। सैंड्रिंघम में दो घंटे लंबी चली बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। सैंड्रिंघम में बुलाई गई आपात बैठक में शामिल होने प्रिंस हैरी, प्रिंस विलियम और उनके पिता प्रिंस चार्ल्स अलग-अलग कारों से पहुंचे। वहीं मेगन फोन के जरिये इस बैठक में शामिल हुईं। मेगन अपने आठ महीने के बेटे आर्ची के साथ कनाडा में हैं। बकिंघम पैलेस ने बयान जारी कर बैठक के बारे में जानकारी दी। बयान के मुताबिक, महारानी एलिजाबेथ ने कहा, मेरे परिवार के सदस्यों के बीच मेरे पोते और उसके परिवार के भविष्य पर गंभीर चर्चा हुई। मेरा परिवार और मैं प्रिंस हैरी और मेगन की लीक से हटकर जीवन जीने की इच्छा को पूरी करने के सहमत हैं। हालांकि, मेरी पसंद उन्हें शाही परिवार के पूर्णकालिक कामकाजी सदस्य बने रहना है। हम उनके फैसले का सम्मान करते हैं और उनके एक परिवार के रूप में अधिक स्वतंत्र जीवन जीने की इच्छा को समझते हैं। क्या था मामला? बता दें कि शाही दंपति ने बुधवार को घोषणा की कि वे शाही भूमिका से पीछे हटने के इच्छुक हैं। उन्होंने इसके पीछे वजह बताते हुए कहा था कि वे अपना वक्त कनाडा व उत्तर अमेरिका के बीच व्यतीत करना चाहते हैं और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनना चाहते हैं। महारानी ने इस मामले को सुलझाने के लिए आपात बैठक बुलाई थी। यह बैठक उन प्रस्तावों पर परिवार द्वारा चर्चा का एक अवसर भी था, जो महल के पदाधिकारियों और ब्रिटिश व कनाडाई सरकार के प्रतिनिधियों के बीच हुए विमर्श के बाद तैयार किए गए हैं। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read