अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Entertainment

B'Day Spl:शादी से पहले ही रवीना बन गई थीं दो बच्चों की 'मां', जानें एक्ट्रेस के बारे में ये दिलचस्प बातें

शादी से पहले ही रवीना बन गई थीं दो बच्चों की 'मां', जानें एक्ट्रेस के बारे में ये दिलचस्प बातें बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन का आज बर्थडे है। रवीना के बर्थडे पर बताते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े वो किस्से जो शायद ही आप जानते होंगे। बता दें कि रवीना का जन्म फिल्ममेकर रवि टंडन के घर 26 अक्टूबर, 1974 को हु

B'Day Spl:शादी से पहले ही रवीना बन गई थीं दो बच्चों की 'मां', जानें एक्ट्रेस के बारे में ये दिलचस्प बातें

Article Advertisement

शादी से पहले ही रवीना बन गई थीं दो बच्चों की 'मां', जानें एक्ट्रेस के बारे में ये दिलचस्प बातें बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन का आज बर्थडे है। रवीना के बर्थडे पर बताते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े वो किस्से जो शायद ही आप जानते होंगे।

Article Advertisement

बता दें कि रवीना का जन्म फिल्ममेकर रवि टंडन के घर 26 अक्टूबर, 1974 को हुआ था। रवीना ने अपने करियर की शुरुआत सलमान के साथ फिल्म 'पत्थर के फूल' (1991) के जरिए की थी, लेकिन उन्हें कामयाबी फिल्म 'मोहरा' (1994) से मिली। फिल्म का गाना 'तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त' बेहद फेमस हुआ, जिसके बाद उन्हें 'मस्त-मस्त' गर्ल का टाइटल मिला। इस फिल्म के बाद से रवीना ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और उन्होंने कई हिट फिल्में दी। बता दें कि रवीना ने शादी से पहले दो लड़कियों को गोद ले लिया था, जिनमें से एक की रवीना ने शादी भी कर दी थी और हाल ही में रवीना नानी भी बनी हैं। रवीना की फिर अनिल थड़ानी से मुलाकात हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रवीना फिल्म 'स्टंप्ड' की शूटिंग के दौरान फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी से मिलीं। अनिल तलाकशुदा थे। दोनों के बीच फिर नजदीकियां बढ़ी और दोनों ने सगाई कर ली। उसके बाद फिर 2004 को उदयपुर, राजस्थान के जग मंदिर पैलेस में दोनों ने शादी कर ली। दोनों के दो बच्चे भी हैं तो इस तरह रवीना 4 बच्चों की मां हैं। रवीना टंडन अब काफी समय से फिल्मों से दूर हैं। लेकिन इन दिनों वो मच बलिए 9 में नजर आ रही हैं। शो में वो बतौर जज नजर आ रही हैं। नच बलिए के सेट पर मनाया बर्थडे... हाल ही में रवीना ने नच बलिए के सेट पर बर्थडे सेलिब्रेट किया। टीम नच बलिए ने रवीना के लिए एक सप्राइज रखा था। इस दौरान रवीना का परिवार उनसे मिलने शो पर पहुंचे जिसे देखकर रवीना भी चौंक गई थीं। रवीना ने फिर परिवार और शो की टीम के साथ केक कट किया और अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read